Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 07:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब नगर पालिका या नगर निगम से जुड़े कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने शहरी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए UPYOG नाम का नया डिजिटल पोर्टल शुरू किया है। शनिवार को पटना के लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक छोटी फिल्म के जरिए पोर्टल के काम करने का तरीका दिखाया गया और सीएम के सामने इसका लाइव डेमो भी पेश किया गया।

पहले चरण में मिलेंगी 10 बड़ी सेवाएं, पूरे राज्य में लागू

राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन के तहत तैयार किए गए इस पोर्टल में कुल 19 तरह की सेवाएं शामिल हैं, जिनमें से पहले चरण में 10 सुविधाओं को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अब लोग घर बैठे ही मकान का नक्शा पास कराने, ट्रेड लाइसेंस लेने, पानी और सीवरेज का नया कनेक्शन जोड़ने जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए सीधे ऑनलाइन अर्जी दे सकेंगे। इसके अलावा साफ-सफाई या शहर से जुड़ी परेशानियों के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। राज्य के सभी 264 नगर निकायों को इस एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया गया है, जिससे लोग अपने प्रमाण पत्र भी सीधे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

पटना में टेक पार्क और नई आवासीय परियोजना की तैयारी

इस कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को तेजी देने के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एनबीसीसी के साथ अहम समझौते भी किए गए। इसके तहत पटना में टीवी टावर के पास हाउसिंग बोर्ड की करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन पर एक आधुनिक आवासीय योजना बनाई जाएगी। वहीं दूसरी तरफ गर्दनीबाग इलाके में एक बड़ा टेक पार्क विकसित करने की योजना है, जिससे राज्य में आईटी के क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के पुराने इंस्पेक्शन भवनों को भी नए टॉवर के रूप में तैयार किया जाएगा।

सीएम बोले- तकनीक से बदलेगी नगर निकायों की सूरत

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज का दिन राज्य के शहरी विकास के लिहाज से बेहद खास है। इस नई व्यवस्था के आने से लोगों का समय बचेगा और बिचौलियों पर लगाम लगेगी। उन्होंने बताया कि एनबीसीसी के साथ मिलकर किए जा रहे इन बड़े प्रोजेक्ट्स से राज्य में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा और सरकारी खजाने को भी फायदा पहुंचेगा। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत तमाम विभागों के आला अफसर मौजूद रहे, जबकि जिलों से नगर निकायों के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

Related Posts

बिहार

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.