अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद बाजार में एक शराब दुकान पर फायरिंग करने के इल्जाम में तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम देव मुंडा, गौतम यादव और भोलू सोनी बताये गये। उनके पास से देशी रिवाल्वर, कट्टा और 19 जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। इन लोगों को पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया के सामने किया है।
किस तरह हुई घटना
रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि यह वारदात तीन मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई। कुछ दिन पहले तीनों आरोपियों ने इसी शराब दुकान पर शराब मांगने की कोशिश की थी। जब स्टाफ ने मना कर दिया, तो ये वहां से चले गए। लेकिन तीन मार्च की रात तीनों हथियारों के साथ वापस आए। पहले स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और फिर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक हर एक ने पांच-छह गोलियां दागी और बाद में शराब की एक बोतल उठाकर चले गए। कर्मचारियों ने काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
जोन्हा से पुलिस ने दबोचा
रांची एसएसपी राकेश रंजन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जोन्हा स्थित मुर्गी पोल्ट्री फार्म के पास तीनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस अब जांच कर रही है कि इनका अन्य अपराधों से क्या संबंध है।
विजय केसरी हत्याकांड में भी थे शामिल
एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुजरे कुछ रोज पहले मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में विजय केसरी नाम के एक शखस की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में भी ये लोग शामिल थे। इस केस में भी पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही थी।
अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड
देव मुंडा, गौतम यादव और भोलू सोनी के खिलाफ अनगड़ा, मैक्लुस्कीगंज, बालुमाथ, चान्हो, सुखदेवनगर और ओरमांझी थाना क्षेत्रों में कुल 24 मामले दर्ज हैं। ये सभी पहले से ही लूट, रंगदारी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रह चुके हैं। एसपी ने बताया कि उन्हें सलाखों के पीछे डालकर न्याय की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आगे भी इस तरह के अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सुनें क्या बता गया रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर…
अनगड़ा दारू दुकान में फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों के धराते ही हुआ एक बड़े केस का खुलासा, रांची के रुरल एशपी प्रवीण पुष्कर खोल गये राज… देखें pic.twitter.com/dDHi1MZp4q
— News Samvad (@newssamvaad) March 6, 2026
इसे भी पढ़ें : सिर पर बियर की बोतल फोड़, बोला- पिता मुखिया हैं, कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता



