Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता का निधन, इलाके में शोक
झारखंड

समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता का निधन, इलाके में शोक

March 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के जाने-माने समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी जी के पिता शिव शंकर सिन्हा का शनिवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज कोलकाता में कराया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

परिजनों के अनुसार, अमलान कुसुम सिन्हा और अमिताभ सिन्हा के पिता शिव शंकर सिन्हा पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

खबर मिलते ही लोगों में शोक

उनके निधन की खबर जैसे ही पाकुड़ और आसपास के इलाके में पहुंची, लोगों में गहरा दुख देखा गया। बुल्टी जी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं, इसलिए उनके परिवार को जानने वाले बड़ी संख्या में लोग इस खबर से मर्माहत हैं। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिचितों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

शाम तक पाकुड़ पहुंचेगा पार्थिव शरीर

परिवार के लोगों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर शनिवार को कोलकाता से पाकुड़ लाया जा रहा है। उम्मीद है कि शाम करीब 3 बजे तक पार्थिव शरीर पाकुड़ पहुंच जाएगा। इसके बाद परिजन, मित्र और शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

आज होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज पाकुड़ में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे।

सांसद विजय हांसदा ने जताया शोक

समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता के निधन पर सांसद विजय हांसदा ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अमलान के पिता बेहद नेक दिल और सम्मानित व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

सांसद के अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों, रेड क्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब, ओलंपिक एसोसिएशन, मॉर्निंग क्लब, बैडमिंटन टीम, कुश्ती संघ, अधिवक्ता संघ, जिला प्रशासन, कई समाजसेवियों, पत्थर व्यवसायी संघ, पुलिस प्रशासन, एथलेटिक्स संघ, क्रिकेट एसोसिएशन तथा प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

दिवंगत के निधन पर कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोगों का कहना है कि वे शांत, सरल और सम्मानित व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल है। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें : खेत में मिला डिलीवरी बॉय का श’व, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा मौत का राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखेत में मिला डिलीवरी बॉय का श’व, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा मौत का राज
Next Article इंश्योरेंस के नाम पर सैलरी में सेंध, अजय राय ने खोला मोर्चा

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.