Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 12:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाईवा में घुमा-घुमाकर तीन दिन तक किया गैं’गरे’प, अब तीन सलाखों के पीछे
Headlines

हाईवा में घुमा-घुमाकर तीन दिन तक किया गैं’गरे’प, अब तीन सलाखों के पीछे

March 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : कभी-कभी एक छोटी सी घटना किसी की पूरी जिंदगी बदल देती है। झारखंड के पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में हुई यह घटना भी कुछ ऐसी ही है। एक नाबालिग लड़की जो घर के लिए सामान लेने निकली थी, उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उसका सामना ऐसी दरिंदगी से होगा जो उसकी जिंदगी पर गहरा जख्म छोड़ जाएगी।

करीब दो हफ्ते तक अपने भीतर दर्द और डर को दबाए रखने के बाद आखिरकार मासूम ने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

auto

एक सामान्य दिन, जो जिंदगी का सबसे डरावना दिन बन गया

17 फरवरी का दिन उस लड़की के लिए किसी आम दिन की तरह ही शुरू हुआ था। वह अपने गांव पोचाथोल में घर के कामों के बीच दुकान से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। लेकिन शायद उसे अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा सा काम उसकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन जाएगा। दुकान से लौटते समय गांव के ही छह युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक हाईवा में बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर दरिंदगी

पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने लड़की को हाईवा में बैठाया और अलग-अलग जगहों पर ले गए। वहां दो से तीन दिनों तक उसके साथ लगातार दरिंदगी की गई। दरिंदों ने उस नाबालिग लड़की के जिस्म को नोचा खरोंचा, जब हवस पूरी हो गई तो उसे तड़पता छोड़ दिया। इन दिनों में पीड़िता ने जो खौफ महसूस की, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। वह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुकी थी।

गांव की पंचायती में दबाने की कोशिश

घटना सामने आने के बाद गांव में पंचायती बुलाई गई। कई ग्रामीणों ने मामले को आपस में सुलझाने की कोशिश की। पीड़िता और उसके परिवार पर भी समझौते का दबाव बनाया गया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आखिरकार लड़की ने हिम्मत दिखाई।

हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची पीड़िता

करीब 17 दिन बाद, 6 मार्च को पीड़िता ने मालपहाड़ी ओपी में पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह कदम आसान नहीं था। समाज की नजरें, परिवार का दबाव और मानसिक आघात… इन सबके बीच पुलिस तक पहुंचना खुद में साहस का काम था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी निधि द्विवेदी ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा। इन आरोपियों के नाम दशरथ किसको, शक्ल टुडू और प्रधान मरांडी बताए गए। बताया जा रहा है कि शक्ल टुडू और प्रधान मरांडी को महेशपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने उस हाईवा को भी जब्त कर लिया है जिसमें पीड़िता को अगवा किया गया था। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें : खेत में मिला डिलीवरी बॉय का श’व, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा मौत का राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंश्योरेंस के नाम पर सैलरी में सेंध, अजय राय ने खोला मोर्चा
Next Article रामगढ़ के अपार्टमेंट में भयंकर आग, पूरा इलाका धुआं-धुआं

Related Posts

बिहार

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.