Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 March, 2026 • 08:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो
Headlines

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ एसपी ऑफिस के सभागार में मंगलवार को जब जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारी एक साथ बैठे, तो चर्चा सिर्फ अपराध के आंकड़ों तक सीमित नहीं रही। बातचीत का बड़ा हिस्सा इस बात पर भी रहा कि आम लोग जब थाना पहुंचते हैं तो उन्हें कैसा व्यवहार मिलना चाहिए। क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसपी अजय कुमार ने साफ कहा कि पुलिस की असली पहचान जनता के साथ उसके व्यवहार से बनती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि थाना में आने वाले लोगों की परेशानी को गंभीरता से सुनें और उन्हें भरोसा दिलाएं कि पुलिस उनकी मदद के लिए है।

“थाना में आने वाला हर व्यक्ति सम्मान का हकदार”

बैठक में एसपी अजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों को याद दिलाया कि थाना में आने वाला हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी में आता है। ऐसे में पुलिस का पहला काम उसे सम्मान और भरोसा देना है। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ आम लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो उस पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Advertisement

गंभीर अपराधों पर सख्त नजर

क्राइम मीटिंग में जिले में दर्ज कई गंभीर मामलों की समीक्षा की गई। फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़, विस्फोट, संपत्ति से जुड़े अपराध और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास तौर पर पोक्सो और दुष्कर्म के मामलों को लेकर एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और कोशिश हो कि दो महीने के भीतर इन मामलों का निष्पादन हो जाए।

इंटरनेट के जरिए धमकी का मामला भी चर्चा में

बैठक में यह मामला भी सामने आया कि कुछ व्यवसायियों और लोगों को इंटरनेट के माध्यम से धमकी दी जा रही है। इसमें राहुल दूबे नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले को गंभीरता से लें और इससे जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

रात में अकेले दिखें महिला या बुजुर्ग तो पुलिस बने सहारा

बैठक के दौरान एसपी ने एक ऐसा निर्देश भी दिया जो पुलिस की संवेदनशील भूमिका को सामने लाता है। उन्होंने कहा कि अगर रात के समय कोई महिला, बच्चा या बुजुर्ग सड़क पर अकेला नजर आए तो पुलिस उसकी मदद करे और जरूरत पड़े तो उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी लोगों के लिए भरोसे का कारण बननी चाहिए, डर का नहीं।

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्राइम मीटिंग में क्या बोल गये रामगढ़ एसपी अजय कुमार… देखें pic.twitter.com/fFcrcAaAjw

— News Samvad (@newssamvaad) March 10, 2026

एंटी क्राइम चेकिंग और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को एंटी क्राइम चेकिंग तेज करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि चेकिंग का समय बदल बदल कर किया जाए ताकि अपराधियों को भनक न लगे। साथ ही थाना क्षेत्रों के प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरियर लगाकर नियमित जांच करने को भी कहा गया। इसकी जानकारी रक्षक ऐप में दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया।

लंबित मामलों को जल्द पूरा करने की हिदायत

बैठक में अदालत से जारी वारंट और कुर्की के मामलों को भी गंभीरता से लिया गया। एसपी ने कहा कि इन मामलों का निष्पादन समय पर होना चाहिए। जिन मामलों में एफएसएल जांच लंबित है, उनमें जल्द से जल्द राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची को पत्र भेजने का भी निर्देश दिया गया।

सड़क सुरक्षा और पीड़ितों की मदद पर भी जोर

बैठक में सड़क हादसों को लेकर भी चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिलना चाहिए और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। इसके साथ ही डायल 112 पर आने वाली शिकायतों का भी तुरंत निपटारा करने का निर्देश दिया गया।

अच्छा काम करने वालों को मिला सम्मान

बैठक के अंत में उन पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने तीन या उससे अधिक मामलों का सफल निष्पादन किया था। उन्हें एक एक सुसेवांक देकर पुरस्कृत किया गया।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अपराध गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक सह पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस केंद्र के अधिकारी, रामगढ़ और रजरप्पा थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी समेत जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक का मकसद सिर्फ अपराध की समीक्षा करना नहीं था, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और मजबूत करना भी था। रामगढ़ पुलिस अब इसी भरोसे के साथ आगे काम करने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें : रांची सिविल कोर्ट को फिर धम’की, मेल में लिखा ‘14 साइनाइट ब’म से करेंगे वि’स्फोट’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा
Next Article योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

Related Posts

Headlines

किसकी है ये कोख, किसका है ये दर्द… दो विक्षिप्त बेनाम जिंदगियों का डालसा का सहारा

March 10, 2026
Headlines

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026
Headlines

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

किसकी है ये कोख, किसका है ये दर्द… दो विक्षिप्त बेनाम जिंदगियों का डालसा का सहारा

March 10, 2026

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

March 10, 2026

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.