Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 12:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरहुल में किसी को नहीं होगी कोई दिक्कत, DC-SSP ने संभाली कमान
Headlines

सरहुल में किसी को नहीं होगी कोई दिक्कत, DC-SSP ने संभाली कमान

March 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची में जल्द ही आदिवासी संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व सरहुल आने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए आज 15 मार्च 2026 को रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के प्रमुख सरना स्थल सिरम टोली और हातमा का संयुक्त निरीक्षण किया।

सरना स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी ने सरना स्थलों पर प्रवेश मार्ग, पूजा स्थल, श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। सरना समितियों के सदस्यों ने बताया कि सरहुल के दिन यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसलिए लाइटिंग, सड़कों का समतलीकरण, मोबाइल टॉयलेट, जेनरेटर, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई जैसी सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाएं।

auto

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इस बार विशेष रूप से पेयजल, प्रकाश, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता और ट्रैफिक प्रबंधन का इंतजाम किया जाएगा। सभी विभाग आपस में समन्वय कर काम करेंगे ताकि पूजा के समय श्रद्धालु आसानी से आ-जा सकें और किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि प्रमुख सरना स्थलों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी। ट्रैफिक डायवर्जन की योजना भी तैयार है और आम लोगों को मीडिया के जरिए पूर्व सूचना दी जाएगी, ताकि किसी को आवागमन में दिक्कत न हो।

प्रशासन का संदेश

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सरहुल पर्व को भाईचारे, अनुशासन और परंपरागत गरिमा के साथ मनाएं। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सभी शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व का आनंद लें।

इसे भी पढ़ें : जेल की सलाखों के बीच उम्मीद की सुबह, 6 बंदियों को मिली आजादी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू
Next Article अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

Related Posts

Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
राशिफल

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.