Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 10:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मवेशियों के अवैध कारोबार के एक नेटवर्क का रांची पुलिस ने खुलासा किया है। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 13 मवेशियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आसिफ कुरैशी उर्फ विक्की (30 वर्ष) और शाहरुख मीर (33 वर्ष) बताये गये। आसिफ कुरैशी उर्फ विक्की रांची के कुरैशी मोहल्ले का रहने वाला है। वहीं, शाहरुख मीर का घर गुमला के सिसई में है। जांच में यह बात सामने आई कि गुमला इलाके से मवेशियों को चोरी कर रांची लाया जाता था और कांटा टोली स्थित कुरैशी मोहल्ला में बेच दिया जाता था। यहां से इन मवेशियों का वध कर मांस का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।

गुमला से चोरी कर लाते मवेशी, फिर बेच देते थे रांची में

लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा ने मीडिया को बताया कि आज यानी रविवार को दिन के करीब 3.30 बजे लोअर बाजार थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप से मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना थानेदार तक पहुंची। बिना देर किये इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा ने अपनी टीम को एक्टिव किया और घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। जांच के दौरान पिकअप में 13 मवेशी लदे मिले। मौके पर मौजूद दो लोगों को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कई राज उगले। उन्होंने बताया कि वे लोग गुमला के अलग-अलग इलाकों से मवेशियों को चोरी कर रांची लाते थे। इसके बाद कांटा टोली के कुरैशी मोहल्ला में उन्हें बेच दिया जाता था। यहां से इस अवैध कारोबार की पूरी कड़ी आगे बढ़ती थी।

Advertisement Advertisement

पूछताछ में सामने आए और नाम

पुलिस पूछताछ में इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आये हैं। माना जा रहा है कि यह एक संगठित नेटवर्क है, जो लंबे समय से मवेशियों की चोरी और अवैध व्यापार में लगा हुआ था। पुलिस अब उन सभी लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है जिनका नाम आरोपियों ने लिया है।

थानेदार की अगुवाई में हुई कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व लोअर बाजार थानेदार इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा ने किया। उनके साथ एसआई रवि कुमार वर्मा, थाना रिजर्व गार्ड और ड्राइवर भी छापेमारी टीम में शामिल थे। पुलिस टीम एकेशन मोड में आते ही यह नेटवर्क पकड़ में आया। इस मामले में लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने मौके से एक बोलेरो पिकअप, 13 मवेशी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.