Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधानसभा में AI पर सरकार से तीखे सवाल, सरयू राय ने मांगा साफ रोडमैप
Headlines

विधानसभा में AI पर सरकार से तीखे सवाल, सरयू राय ने मांगा साफ रोडमैप

March 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विधानसभा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन सोमवार को सरकारी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक सरयू राय ने सरकार से पूछा कि राज्य में सरकारी कामकाज और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई तकनीक का उपयोग करने को लेकर क्या तैयारी चल रही है।

सरकार ने कहा, बैठक के बाद बनेगी योजना

प्रश्न का जवाब देते हुए सरकार की ओर से मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से एआई के इस्तेमाल को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक के बाद यह साफ हो जाएगा कि सरकार आगे किस तरह से एआई तकनीक का उपयोग करेगी और इसकी क्या कार्ययोजना होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार नई तकनीक अपनाने के लिए गंभीर है। कोशिश है कि एआई की मदद से सरकारी सेवाओं को और बेहतर, तेज और पारदर्शी बनाया जाए। इसके लिए विशेषज्ञों और संबंधित विभागों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।

जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे सरयू राय

हालांकि मंत्री के जवाब से विधायक सरयू राय पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार की तरफ से इस दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। सिर्फ बैठक करने की बात कहना काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सच में एआई का इस्तेमाल करना चाहती है तो इसके लिए स्पष्ट नीति और ठोस कार्ययोजना सामने आनी चाहिए। तभी इसका फायदा लोगों तक पहुंच पाएगा।

प्रशासन और नागरिक सेवाओं में एआई की जरूरत

सरयू राय ने कहा कि प्रशासनिक कामकाज, नागरिक सेवाओं और पारदर्शिता बढ़ाने में एआई की बड़ी भूमिका हो सकती है। अगर तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में काफी सुधार हो सकता है और लोगों को सुविधाएं जल्दी मिल सकती हैं।

सरकार ने दोहराया अपना रुख

इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने एक बार फिर कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है। बैठक के बाद एआई के उपयोग को लेकर विस्तृत योजना सामने लाई जाएगी। सरकार की कोशिश है कि नई तकनीक के सहारे सरकारी सेवाओं को ज्यादा तेज, प्रभावी और लोगों के लिए आसान बनाया जाए।

इसे भी पढ़ें : होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहोली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Next Article सीएम हेमंत ने दिया खू’न, विधानसभा से उठी जिंदगी बचाने की मुहिम

Related Posts

बिहार

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026
Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.