Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 04:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Headlines

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अल्ट्राटेक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूरों ने ठेकेदार कंपनी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी और होली का घोषित बोनस नहीं दिया गया है। इसको लेकर मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

होली पर किया गया था बोनस देने का वादा

मजदूरों ने बताया कि वे लोग अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के अंतर्गत ठेकेदार कंपनी सुमित इंजीनियरिंग में काम करते हैं। उनका कहना है कि होली से पहले कंपनी के ठेकेदार ने कहा था कि जो मजदूर त्योहार पर अपने घर नहीं जाएंगे और काम पर बने रहेंगे, उन्हें 5 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। मजदूरों का कहना है कि कई लोगों ने इसी भरोसे पर छुट्टी नहीं ली और फैक्ट्री में काम करते रहे। लेकिन होली बीतने के दो सप्ताह बाद भी उन्हें यह राशि नहीं दी गई है। इससे मजदूरों में काफी नाराजगी है।

Advertisement Advertisement

समय से ज्यादा कराया जा रहा काम

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का यह भी आरोप है कि कंपनी उनसे तय समय से ज्यादा काम कराती है। इसके बावजूद उन्हें न तो ओवरटाइम का पैसा दिया जाता है और न ही न्यूनतम मजदूरी का सही भुगतान किया जाता है। मजदूरों का कहना है कि वे मेहनत से काम करते हैं, लेकिन उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है।

सूचना पर पहुंचे थानेदार

मजदूरों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पतरातू थानेदार शिवलाल गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने मजदूरों को समझाया, जिसके बाद माहौल फिलहाल शांत हो गया। हालांकि मजदूर अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक बोनस और मजदूरी का भुगतान नहीं होगा, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर
Next Article विधानसभा में AI पर सरकार से तीखे सवाल, सरयू राय ने मांगा साफ रोडमैप

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने दिया खू’न, विधानसभा से उठी जिंदगी बचाने की मुहिम

March 16, 2026
Headlines

विधानसभा में AI पर सरकार से तीखे सवाल, सरयू राय ने मांगा साफ रोडमैप

March 16, 2026
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने दिया खू’न, विधानसभा से उठी जिंदगी बचाने की मुहिम

March 16, 2026

विधानसभा में AI पर सरकार से तीखे सवाल, सरयू राय ने मांगा साफ रोडमैप

March 16, 2026

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.