अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को प्रकृति पर्व सरहुल और ईद की दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर संदेश साझा करते हुए दोनों त्योहारों के महत्व पर भी बात की।
सरहुल पर क्या कहा मुख्यमंत्री ने
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें प्रकृति के साथ जुड़कर जीने की सीख देता है। यह त्योहार जल, जंगल और जमीन के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब हम प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलते हैं, तभी बेहतर और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरहुल का यह पावन अवसर लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही उनकी कामना है।
प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार।
सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।… pic.twitter.com/XtryZc5EgT— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 21, 2026
ईद को लेकर दी शुभकामनाएं
ईद-उल-फितर के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रमज़ान के पूरे महीने में लोग संयम, सेवा और इबादत करते हैं, जिससे समाज में दया और एकता की भावना मजबूत होती है। ईद उसी मेहनत और आत्मसंयम का इनाम है, जो हमें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।
ईद-उल-फितर पर सभी को दिली मुबारकबाद।
यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
आप सभी खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।
ईद मुबारक! pic.twitter.com/S3snyDShU1— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 21, 2026
लोगों से की खुशहाली की दुआ
मुख्यमंत्री ने अंत में सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूत करते हैं, जो झारखंड की पहचान भी है।
इसे भी पढ़ें : त्योहार पर ट्रैफिक रहेगा टाइट : रांची पुलिस बोली- सहयोग करें, सुरक्षित रहें



