WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारत-चीन सीमा पर हिंसक गतिरोध के दौरान झारखण्ड के गणेश हांसदा के शहीद होने पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब देश की सीमा और संप्रभुता पर हमला हुआ है, झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे उसकी रक्षा की है। कल भी झारखण्डी वीर कुंदन ओझा के शहीद होने की खबर आई थी। देश की संप्रभुता की रक्षा में वीर झारखण्डी सपूतों का बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा।

