Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA की बैठक, आजसू ने की शिरकत
रांची

राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA की बैठक, आजसू ने की शिरकत

June 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गई है। झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा और सत्ताधारी झामुमो के बीच रस्साकसी जारी है। भाजपा राज्यसभा चुनाव में कोई जोखिम मोल लेना नही चाहती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो से समर्थन मांगने उनके आवास पर पहुंचे थे, जिसके बाद राज्यसभा के लिए समीकरण बदलने के संकेत मिलने लगे थे। इस बदलते समीकरण पर भाजपा हाईकमान सजग हो गया।

भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा विधायक दल की बैठक के बजाए राजग विधायक दल की रांची में बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा प्रभारी ओम माथुर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह भी शामिल हुए। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राज्य भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी पहुंचे। बैठक में साझा रूप से राज्यसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

Advertisement Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, एक बार फिर आजसू ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा दिया है। राजग की बैठक के बाद झारखंड भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि फिलहाल भाजपा के पास राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए जरूरी 27 वोट हैं। भाजपा के 25 विधायक हैं, बाबूलाल मरांडी के पार्टी में शामिल होने और सरयू राय के समर्थन से यह संख्या 27 हो गई है। अब आजसू के दोनों विधायकों का भी समर्थन मिल रहा है। लिहाजा भाजपा प्रत्याशी की जीत और भी पक्की हो गई है।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य में शह मात का खेल जारी है। इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आजसू को पुराने सबंधों का हवाला देते हुए रिझाने की कोशिश की और झामुमो नेता और प्रत्याशी शिबू सोरेन के लिए समर्थन मांगा। इस पर भाजपा ने रणनीति बदलते हुए राजग की बैठक बुला ली। बैठक में आजसू प्रमुख सुदेश महतो, विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी और डॉ. लंबोदर महतो को भी आमंत्रित कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक भारतीय जवान कर रहा था 5 चीनी सैनिकों से मुकाबला
Next Article रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर अब राम मंदिर से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.