अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Saran (Bihar) : सारण जिले के छपरा शहर में जमीन के लफड़े को लेकर उपजे कलह ने एक परिवार उजाड़ दी। आपसी झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खौफनाक कमद उठा लिया। इस घटना में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला
घटना नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र सरोवर के पास की है। यहां किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर छत से कूदने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
छलांग के दौरान हुआ भयानक हादसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीसरी मंजिल से कूदते समय पिंटू सिंह का सिर पहले मकान के छज्जे से टकराया। वहां निकली लोहे की छड़ उनके सिर में घुस गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनका शव नीचे झाड़ियों में गिरा मिला। वहीं उनकी पत्नी प्रिया सिंह भी नीचे गिरीं, लेकिन वह सीधे झाड़ियों में गिरने से बच गईं। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका पैर टूट गया है।
पत्नी ने बताया विवाद की वजह
अस्पताल में भर्ती प्रिया सिंह ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति जमीन अपने चचेरे भाइयों को बेचना चाहते थे, जबकि वह इसके खिलाफ थीं। छठ पर्व के दौरान गांव जाने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। मायके वालों ने भी जमीन न बेचने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों के बीच जोरदार बहस हुई और बात इतनी बिगड़ गई कि यह हादसा हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को झाड़ियों से निकालकर तुरंत छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पिंटू सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिया सिंह का इलाज जारी है।
परिवार की हालत खराब, छोटा बच्चा भी है
बताया जा रहा है कि पिंटू सिंह खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव के रहने वाले थे और पेशे से वेल्डर थे। उनकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उनका एक छोटा बेटा भी है, जो फिलहाल मायके वालों के पास रहता है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन विवाद और पारिवारिक कलह इस घटना की मुख्य वजह लग रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : इच्छामृ’त्यु : 13 साल की लंबी पीड़ा का अंत, हरीश राणा ने की आंखें बंद



