Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 2 April, 2026 • 09:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाईटेंशन तार से टकराया झंडा, 6 लोग झुलसे
Headlines

हाईटेंशन तार से टकराया झंडा, 6 लोग झुलसे

March 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामनवमी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में रामनवमी के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अखाड़ा मिलन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब महावीरी पताका का डंडा पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया। देखते ही देखते तेज करंट की चपेट में आकर 6 लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए पूरा माहौल सहम गया।

ध्वज स्थापना के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जुलूस समाप्त होने के बाद अखाड़े में धार्मिक ध्वज स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का लंबा डंडा ऊपर से गुजर रही 1 लाख 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जैसे ही करंट दौड़ा, पास में मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कुल 6 लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत थोड़ी गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement Advertisement

पहले काटी गई थीं छोटी लाइनें, फिर भी हुआ हादसा

स्थानीय मुखिया साबिर अंसारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले ही 220, 440 और 11000 वोल्ट की बिजली लाइन को कटवा दिया गया था, ताकि जुलूस सुरक्षित तरीके से निकल सके। लेकिन ऊपर से गुजर रही 1.33 लाख वोल्ट की लाइन चालू थी, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को पहले पास के बीटीपीएस डीवीसी और जारंगडीह जनता अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं, हालांकि दो लोगों की हालत पर खास नजर रखी जा रही है।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, हालात का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार बीडीओ संतोष महतो और थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि सभी जरूरी सावधानी बरती गई थी, फिर भी ऊपरी लाइन की वजह से हादसा हो गया।

लोगों में डर, लेकिन स्थिति नियंत्रण में

हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासन और डॉक्टरों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के जुलूस में आगे से बिजली लाइनों को लेकर और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बंद घर में सेंधमारी, 16 लाख का माल पार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में बंद घर में सेंधमारी, 16 लाख का माल पार
Next Article ‘जीजा’ का झांसा देकर ले गया छात्रा को, फिर कर बैठा रूह कंपाने वाला कांड

Related Posts

Headlines

कल्पना सोरेन की हुंकार, बोलीं- अब असम के आदिवासियों की लड़ाई लड़ेगी JMM

April 2, 2026
Headlines

किताबों की उम्र में सिंदूर की साजिश, डालसा बचा गया मासूम की दुनिया

April 2, 2026
Headlines

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, लाठीचार्ज

April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कल्पना सोरेन की हुंकार, बोलीं- अब असम के आदिवासियों की लड़ाई लड़ेगी JMM

April 2, 2026

किताबों की उम्र में सिंदूर की साजिश, डालसा बचा गया मासूम की दुनिया

April 2, 2026

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, लाठीचार्ज

April 2, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस को लगी गोली

April 2, 2026

हैवान मां… सगी बेटी की चढ़ा दी बलि, पत्थर से सिर फोड़ा, खू’न से की पूजा

April 2, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.