Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिया ने मानी सुशांत से रिलेशन की बात
Headlines

रिया ने मानी सुशांत से रिलेशन की बात

June 19, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड केस में उनकी दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से बांद्रा पुलिस स्टेशन में 11 घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिया ने बयान में कई खुलासे किए। बताया कि वे सुशांत के साथ रिलेशन में थीं। साथ में रहती थीं। उन्होंने सुशांत के कहने पर ही उनका घर छोड़ा था। यह भी बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से ही सुशांत में डिप्रेशन के लक्षण नजर आने लगे थे। उधर, सुशांत की बिजनिस मैनेजर श्रुति मोदी ने बताया कि वे एक वर्चुअल गेम्स कंपनी बनाने की तैयारी में थे।
रिया ने पुलिस को बताया कि 2019 में सुशांत में डिप्रेशन के लक्षण नजर आने पर उनके साथ डॉक्टर के पास गई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें दवाओं का कोर्स पूरा करने और रेगुलर क्लीनिक आने को कहा था। रिया के मुताबिक, सुशांत कभी-कभी दवाएं नहीं लेते थे। रिया ने बाद में पुलिस स्टेशन से निकलने पर मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से पूछताछ की जा चुकी है।
2013 में हुई थी मुलाकात
2013 में सुशांत शुद्ध देशी रोमांस फिल्म कर रहे थे और रिया फिल्म मेरे डैड की मारुति कर रहीं थीं। दोनों ही फिल्मों के सेट आसपास थे और वहीं दोनों पहली बार मिले थे। फिर पार्टियों में मुलाकात होती रही जो रिलेशनशिप में बदल गई।
वर्चुअल गेम्स की कंपनी बनाने की तैयारी थी
सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी का बयान भी गुरुवार को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि वे सुशांत के साथ जुलाई 2019 से 3 फरवरी 2020 तक काम करती थीं। श्रुति ने बताया कि सुशांत कई अलग-अलग चीजों पर काम करने का सपना देख रहे थे। वे रियलिस्टिक वर्चुअल गेम्स की कंपनी बनाने की तैयारी भी कर रहे थे। कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर नेशन इंडिया फॉर वर्ल्ड नाम से एनजीओ शुरू करना चाहते थे। सोशल प्रोजेक्ट जीनियसेज एंड ड्रॉप आउट्स पर भी काम कर रहे थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरास चुनाव के लिए सभी 79 विधायकों ने किया मताधिकार का प्रयोग
Next Article चीनी सैनिक 2500 थे हमलोग 300, घायल जवान ने पिता को बताई उस रात की पूरी कहानी

Related Posts

Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.