Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 03:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोकर के इस दुकान में लगी भयंकर आग, इलाके में मची खलबली
Headlines

कोकर के इस दुकान में लगी भयंकर आग, इलाके में मची खलबली

April 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड एचबी रोड, कोकर स्थित अश्निनी स्टील में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। आसपास के इलाके में आग की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दुकान बंद थी, तभी उठने लगी लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त आग लगी, उस समय दुकान बंद थी। अचानक दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलती दिखीं, जिसके बाद आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

मौके पर पहुंचे मालिक अजित जायसवाल

आग की जानकारी मिलते ही दुकान के मालिक अजित जायसवाल भी अपने करीबी लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान के अंदर रखे लोहे के पाइप और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग का दायरा काफी बड़ा था।

दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

खबर मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग को काबू में करने में लगे थे। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें भी सामने आईं।

नुकसान का आकलन अभी नहीं

खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि आग से कितने लाख या करोड़ का नुकसान हुआ है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

पुलिस भी मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों को दुकान के आसपास से दूर रहने की अपील की। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत, लोग रहे सहमे

भीषण आग को देखकर इलाके के लोग काफी देर तक सहमे रहे। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल रहा। कई लोग अपने-अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर हालात का जायजा लेते नजर आए।

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से टूटी सुबह की खामोशी, सहम उठा इलाका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोलियों की तड़तड़ाहट से टूटी सुबह की खामोशी, सहम उठा इलाका
Next Article राशिफल @ 05 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
झारखंड

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026
Headlines

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

CM हेमंत का अफसरों को अल्टीमेटम : राजस्व बढ़ाएं और तय समय में पूरा करें टारगेट

May 25, 2026

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.