Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 07:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रातु से लापता नाबालिग का खौफनाक अंत, ह’त्या के बाद गया में जला दी गई बॉडी
Headlines

रातु से लापता नाबालिग का खौफनाक अंत, ह’त्या के बाद गया में जला दी गई बॉडी

April 5, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र की जिस नाबालिग लड़की के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके को बेचैन कर दिया था, अब उस मामले में ऐसा खुलासा हुआ है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। बच्ची अब जिंदा नहीं है। उसकी हत्या कर दी गई है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को बिहार के गया जिले में ले जाकर जला दिया गया, ताकि पहचान और सबूत दोनों मिट जाएं। 12 दिन तक घरवाले, मोहल्ला और पुलिस बस यही सोचते रहे कि बच्ची कहीं चली गई होगी, शायद लौट आएगी। लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा खौफनाक निकली।

12 दिन से गायब, घर के अंदर खून के धब्बे और बढ़ता डर

जब बच्ची अचानक गायब हुई, तब शुरुआत में मामला सामान्य गुमशुदगी जैसा लगा। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, परिवार की बेचैनी बढ़ती गई। आसपास के लोग भी तरह-तरह की बातें करने लगे। इसी बीच घर के अंदर खून के धब्बे मिलने की सूचना सामने आई। इसके बाद पूरा मामला पलट गया। लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि बच्ची के साथ कुछ बहुत गलत हुआ है। पुलिस ने तुरंत घर को सील कर दिया और घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रातू इलाके में माहौल ऐसा हो गया जैसे कोई बड़ी वारदात हो चुकी हो और अब सच बस सामने आने ही वाला हो।

परिचित के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की रांची में एक परिचित के घर रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के लिए घर से दूर रहना उसके लिए नया था, लेकिन परिवार को उम्मीद थी कि बच्ची आगे बढ़ेगी। लेकिन अचानक उसके लापता होने की खबर ने सबकुछ उलट-पुलट कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि परिवार की ओर से शुरुआत में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। यहां तक कि पुलिस को सूचना देने में भी देरी की बात सामने आई।

घर के अंदर कैद सी जिंदगी? मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

मोहल्ले के कई लोगों का कहना है कि बच्ची की जिंदगी आसान नहीं थी। आरोप है कि घर में उसके साथ अक्सर मारपीट होती थी और उसे किसी से खुलकर बातचीत करने नहीं दिया जाता था। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्ची मानसिक रूप से परेशान रहती थी। कई बार उसे प्रताड़ित किए जाने की बातें भी सामने आईं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस हर पहलू को जोड़कर जांच में जुटी थी। पुलिस यह भी समझने की कोशिश कर रही थी कि कहीं बच्ची घर से भागी तो नहीं, या फिर उसके साथ कोई अनहोनी हो गई।

जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने लिया खतरनाक मोड़

पुलिस ने जब तकनीकी जांच तेज की, तब कुछ ऐसे सुराग मिले जो सामान्य गुमशुदगी के केस से मेल नहीं खा रहे थे। कॉल डिटेल, संदिग्ध गतिविधियां और रिश्तेदारों की भूमिका को लेकर पुलिस का शक गहराता गया। इसी दौरान पुलिस ने एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया और जब उससे पूछताछ हुई तो धीरे-धीरे पूरी कहानी सामने आने लगी।

रिश्तेदार गिरफ्तार

रांची पुलिस ने इस मामले में बच्ची के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने कई अहम बातें पुलिस को बताईं। इसी बयान के आधार पर पुलिस को पता चला कि बच्ची की हत्या कर दी गई थी और बाद में शव को बिहार के गया जिले में ले जाकर जलाया गया। यह खुलासा सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। अब यह मामला सिर्फ गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या और सबूत मिटाने की साजिश बन गया।

गया में जला दी गई लाश, पहचान मिटाने की कोशिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद शव को झारखंड से बाहर ले जाया गया। बिहार के गया जिले में शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया ताकि पुलिस किसी सबूत तक न पहुंच सके। लेकिन पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही और तकनीकी जांच के जरिए उन्हें पर्याप्त सबूत मिले हैं। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शव जलाने में कितने लोग शामिल थे और कौन-कौन इस साजिश में मददगार बना।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह?

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि बच्ची के किसी से बातचीत या रिश्ते को लेकर घर और रिश्तेदारों में तनाव था। शक जताया जा रहा है कि इसी तनाव ने हिंसा का रूप ले लिया और मामला हत्या तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर यह नहीं बता रही कि प्रेम प्रसंग किससे था और विवाद किस स्तर तक पहुंचा था, लेकिन जांच की दिशा इसी ओर जाती दिख रही है।

सोमवार को एसपी कर सकते हैं खुलासा

सूत्र बताते हैं कि सोमवार को इस मामले में एसपी प्रेसवार्ता कर सकते हैं। माना जा रहा है कि उसी दौरान पुलिस पूरे घटनाक्रम को सार्वजनिक करेगी और बाकी आरोपियों की भूमिका पर भी खुलकर बात करेगी। फिलहाल पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी आशंका है कि इस केस में और गिरफ्तारी हो सकती है।

इलाके में मातम, लोगों में गुस्सा

रातू इलाके में इस खबर के बाद माहौल बेहद भारी है। लोग गुस्से में हैं और हैरान भी कि एक नाबालिग के साथ इतनी बेरहमी कैसे हो सकती है। बच्ची की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर होने वाला था खू’नी खेल, रांची से सेल्फ ड्राइव पर ले चुके थे कार, फिर क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में फिर होने वाला था खू’नी खेल, रांची से सेल्फ ड्राइव पर ले चुके थे कार, फिर क्या हुआ… जानें
Next Article सोनारी की जनसभा में गरजे हेमंत- चंद पैसों में मत बिकिए, हक के लिए लड़िए

Related Posts

Headlines

फाइलों से फील्ड तक, एसपी मुकेश ने परखी गोला पुलिस की तैयारी

May 26, 2026
Headlines

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026
Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों से फील्ड तक, एसपी मुकेश ने परखी गोला पुलिस की तैयारी

May 26, 2026

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.