Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 07:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में ब्रांडेड के नाम पर धोखा… जानें
Headlines

राजधानी में ब्रांडेड के नाम पर धोखा… जानें

April 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ब्रांडेड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी में नकली ब्रांडेड सामान बनाने और बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। HP कंपनी के पदाधिकारी की शिकायत पर चुटिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर इस पूरे खेल का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो फ्लैट में बैठकर नकली HP सामान तैयार कर रहा था।

फ्लैट में चल रही थी नकली फैक्ट्री

पुलिस को सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर स्थित मालाबार रिसोर्ट के फ्लैट नंबर 502 में नकली HP प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई और फ्लैट में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने राकेश कुमार बारी (32) को मौके से ही पकड़ लिया। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है और फिलहाल उसी फ्लैट में रहकर यह काम कर रहा था।

Advertisement Advertisement

भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

पुलिस को फ्लैट के अंदर से बड़ी संख्या में नकली HP टोनर, इंक कार्टेज और पैकिंग से जुड़ी चीजें मिलीं। बरामद सामान में शामिल हैं:

  • 170 नकली टोनर बॉक्स
  • 25 GT53XL इंक बोतल
  • 20 GT52 इंक बोतल
  • 600 बबल बैग
  • 810 कूरियर स्टिकर
  • 390 एमआरपी स्टिकर
  • 540 वार्निंग स्टिकर
  • 330 होलोग्राम स्टिकर
  • 590 आउटर बॉक्स शीट
  • 30 खाली टोनर

इसके अलावा नकली सामान तैयार करने के लिए इस्तेमाल हो रही मशीनें भी बरामद की गईं। इनमें एम्बॉसिंग लेजर मशीन, एमआरपी प्रिंट मशीन, पंचिंग मशीन, ब्लोअर मशीन, ग्लू गन और एयर फुट पंप शामिल हैं।

ऐसे तैयार हो रहा था नकली ब्रांड

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले खाली टोनर और बोतल जुटाता था, फिर उन पर नकली स्टिकर और होलोग्राम लगाकर उन्हें असली HP प्रोडक्ट की तरह पैक कर बाजार में बेचता था। इसके लिए फ्लैट में ही पूरा सेटअप तैयार किया गया था।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इस मामले में चुटिया थाना में कांड संख्या 42/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 और ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 103/104 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि नकली सामान कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था।

टीम ने की कार्रवाई

इस छापेमारी में चुटिया थानेदार पुनम कुजूर के साथ एसआई भवेश कुमार और एसआई निरंजन कुमार महतो शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के मामलों पर नजर रखी जाएगी, ताकि बाजार में नकली सामान बेचने वालों पर लगाम लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : बाप के इनकार पर बमक गया जुआरी बेटा, काट डाला कुदाल से

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाप के इनकार पर बमक गया जुआरी बेटा, काट डाला कुदाल से
Next Article मंगलसूत्र से लिव-इन पार्टनर को दी दर्दनाक मौ’त… जानें

Related Posts

Headlines

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026
बिहार

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026
जॉब/एजुकेशन

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.