Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » WHO की चेतावनी, सबसे खतरनाक फेज में पहुंच चुका है कोरोना
Headlines

WHO की चेतावनी, सबसे खतरनाक फेज में पहुंच चुका है कोरोना

June 20, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोरोना का संक्रमण 87 लाख पार कर चुका है. भारत में भी ये आंकड़ा बीते हफ्तेभर में तेजी से बढ़ा. पिछले 24 घंटों में ही संक्रमण के लगभग 15 हजार मामले दिखे. अब WHO ने एक बार फिर से चेतावनी दी है कि वायरस ज्यादा खतरनाक फेज में जा चुका है और अबकी बार हालात पहले दौर से भी गंभीर होंगे. बता दें कि वैज्ञानिक पहले से ही वायरस के दूसरे चरण की बात करते आए हैं. और हाल ही में ये देखा गया कि वायरस के स्पाइक्स कई गुना तक बढ़े हैं, जिसकी वजह से वो लगभग 10 गुना खतरनाक हो चुका है. म्यूटेशन से गुजरकर खतरनाक हो चुका वायरस अब आसानी से बड़ी आबादी को प्रभावित कर सकता है, जो लॉकडाउन में ढील के कारण घरों से बाहर है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि हम नए और खतरनाक चरण में पहुंच चुके हैं. जिनेवा में वर्चुअल प्रेस वार्ता लेते हुए उन्होंने ये चेतावनी दी. इसका आधार गुरुवार को चौबीस घंटों के भीतर आए आंकड़े थे. एक ही दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा का ये आंकड़ा पहली बार आया है, जिनमें से आधे से ज्यादा मामले अमेरिका से हैं. इसके अलावा एशिया और मिडिल ईस्ट से भी काफी केस आ रहे हैं.

दूसरी ओर काफी समय से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए कई देश बेताब हैं. यहां कि यूरोप में कई देशों ने बबल ट्रैवल शुरू कर दिया है. इसके तहत अपेक्षाकृत सुरक्षित देशों के लोग एक से दूसरे देश यात्रा कर सकते हैं. अमेरिका में भी अब आंशिक स्तर पर ही लॉकडाउन है, जबकि खुद भारत में काफी कुछ खुल चुका है. इसे ही WHO संक्रमण बढ़ने की वजह बता रहा है.

वैसे पहले से ही वायरस के दूसरे चरण की बात की जाती रही है. इसकी वजह है वायरस का आने का पैटर्न. एक्सपर्ट ये कह रहे हैं कि स्पेनिश फ्लू की तरह कोरोना वायरस भी एक के बाद एक चरणों में आएगा. साल 1918 में सबसे पहले मार्च के दूसरे हफ्ते में बीमारी का पहला मरीज सामने आया था. Albert Gitchell नाम का ये मरीज यूएम आर्मी में रसोइये का काम करता था. 104 डिग्री बुखार के साथ उसे कंसास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जल्द ही ये बुखार सेना के 54 हजार टुकड़ियों में फैल गया. मार्च के आखिर तक हजारों सैनिक अस्पताल पहुंच गए और 38 सैनिकों की गंभीर न्यूमोनिया से मौत हो गई. बीमारी सैनिकों में पहले विश्व युद्द के दौरान खंदकों, कैंपों में खराब हालातों में रहने की वजह से आई थी. लड़ाई तो 1918 के अंत तक खत्म हो गई लेकिन लगभग 4 सालों तक साफ-सफाई न मिलने और ठीक खाना न मिलने के कारण स्पेनिश फ्लू पनपता रहा.

टेड्रोस ने साल 1918 में फैले स्पेनिश फ्लू से इसकी तुलना करते हुए कहा कि वो बीमारी एक के बाद एक तीन बार लौटी थी. जैसे ही लोग असावधान होंगे, कोरोना का घटता कहर फिर लौटेगा और ज्यादा प्रभावी होकर लौटेगा. महामारियां वैसे तो अलग-अलग पैथोजन्स से हो सकती हैं, उनके लक्षण और असर भी अलग होते हैं लेकिन लौटने के मामले में कई महामारियां एक तरह की दिखीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBSF का बड़ा हमला, पाकिस्तानी जासूस ड्रोन मार गिराया
Next Article झारखंड सरकार का खास प्लान, प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर सभी को दिया जाएगा रोजगार

Related Posts

Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.