Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 02:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पेपर लीक पर बमके अजय राय, बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
झारखंड

पेपर लीक पर बमके अजय राय, बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

April 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में आयोजित उत्पाद विभाग की परीक्षा में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। इस मामले पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य के साथ सीधा धोखा बताते हुए सरकार और प्रशासन से जवाब मांगा है। अजय राय ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं अब राज्य में आम होती जा रही हैं, जो बेहद चिंता की बात है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह केवल परीक्षा की विफलता नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही का बड़ा उदाहरण है।

मेहनती युवाओं के सपनों पर फिर चला पानी

अजय राय ने कहा कि झारखंड में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं उन छात्रों के साथ अन्याय हैं, जो सालों तक मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी होती है, फिर परीक्षा तिथि बार-बार बदलती है और अब पेपर लीक। उन्होंने कहा, “यह सब देखकर साफ लगता है कि राज्य में लगातार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।”

Advertisement Advertisement

गिरोह सक्रिय है, लेकिन संरक्षण किसका?

अजय राय ने कहा कि इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि झारखंड में पेपर लीक का एक संगठित गिरोह सक्रिय है। लेकिन उन्होंने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गिरोह इतना बड़ा है, तो उसे संरक्षण देने वाले लोग कौन हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार छोटे स्तर पर गिरफ्तारी करके मामले को दबाने की कोशिश होती है, जबकि असली दोषी बच निकलते हैं।

सरकार से सीधे सवाल

अजय राय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने कहा, “क्या युवाओं की कड़ी मेहनत का कोई मूल्य नहीं रह गया है? क्या अब नौकरी योग्यता से नहीं, बल्कि सेटिंग और भ्रष्ट तंत्र से मिलेगी?” उन्होंने इसे राज्य के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति बताया।

निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाना जरूरी है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने मांग की कि दोषियों को ऐसी सजा मिले जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की साजिश करने की हिम्मत न कर सके।

“अब सरकार को जवाब देना होगा”

अजय राय ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार को सिर्फ बयान नहीं, ठोस कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा, “युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को जवाब देना ही होगा और कार्रवाई करनी ही होगी।”

इसे भी पढ़ें : फुल एक्शन मोड में रांची नगर निगम, इन इलाकों में चलाया बुलडोजर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleGIBBF का ऐलान, इस रोज होगा “मिस्टर झारखंड” का महासंग्राम
Next Article घर बना कैदखाना और फिर खौफनाक अंत, कांके में बच्ची की ह’त्या का सनसनीखेज खुलासा

Related Posts

Headlines

अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

April 18, 2026
Headlines

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026
Headlines

झारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

April 18, 2026

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026

झारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी

April 18, 2026

देवघर का बेटा, झारखंड का भरोसा : युवा अधिवक्ता ललित यादव की शानदार जीत

April 18, 2026

झारखंड में 17 IAS अधिकारी इधर से उधर, मनीष कुमार बने गढ़वा डीसी

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.