Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 06:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फुल एक्शन मोड में रांची नगर निगम, इन इलाकों में चलाया बुलडोजर
Headlines

फुल एक्शन मोड में रांची नगर निगम, इन इलाकों में चलाया बुलडोजर

April 12, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड के तहत मिली जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सख्त रुख अपना लिया है। निगम ने साफ कहा है कि गिफ्ट डीड की जमीन सिर्फ सार्वजनिक काम और तय उद्देश्य के लिए होती है। इस जमीन पर दुकान लगाना, गुमटी बनाना या किसी भी तरह का व्यवसाय करना पूरी तरह गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम ने शहर के कई इलाकों में अभियान चलाकर गिफ्ट डीड की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाया है। निगम का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

किन-किन जगहों पर हुई कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने अलग-अलग तारीखों में कई स्थानों पर अवैध कब्जा हटाया। इनमें प्रमुख कार्रवाई इस तरह रही।

Advertisement Advertisement

10 अप्रैल को कर्बला चौक के पास पांच दुकानें हटाईं

बीते 10 अप्रैल को नगर निगम की टीम ने कर्बला चौक स्थित खलील रेजिडेंसी के पास गिफ्ट डीड की जमीन पर बने अवैध कब्जे को चिन्हित किया। यहां कुल 5 दुकानों को हटाया गया। निगम की कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद ली गई और कब्जा पूरी तरह साफ कराया गया।

11 अप्रैल को लालपुर और सर्कुलर रोड में चला अभियान

11 अप्रैल को नगर निगम ने लालपुर और सर्कुलर रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया।

लालपुर में बैंक और कोचिंग के पास हटाई गई दुकानें

  • इंडसइंड बैंक, लालपुर के पास गिफ्ट डीड की जमीन पर बनी दुकान हटाई गई।
  • दृष्टि आईएएस, लालपुर चौक के पास गिफ्ट डीड की जमीन पर बनाई गई गुमटी को हटाया गया।

सर्कुलर रोड पर भी कार्रवाई

  • पारिजात भवन, सर्कुलर रोड के गिफ्ट डीड क्षेत्र में बनी संरचना हटाई गई।
  • हरिओम टावर के सामने गिफ्ट डीड की जमीन पर बनी दुकान भी हटाई गई।

20 मार्च को साईं आर्केड के पास टाइल्स और फ्लोरिंग का काम रुकवाया

20 मार्च को अशोक नगर से अरगोड़ा मार्ग के बीच स्थित साईं आर्केड बिल्डिंग के पास गिफ्ट डीड की जमीन पर टाइल्स और फ्लोरिंग का काम चल रहा था। निगम ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और तुरंत जेसीबी लगाकर निर्माण कार्य हटवा दिया।

अगस्त 2025 में हिनू मेन रोड पर भी हटाया गया था कब्जा

नगर निगम ने इससे पहले 20 अगस्त 2025 को हिनू मेन रोड पर गिफ्ट डीड की जमीन (खाता संख्या 203, प्लॉट संख्या 509) पर बने एक अस्थायी दुकान को हटाया था। यहां एसबेस्ट्स शीट लगाकर “श्री प्रसाद किचन हाउस” नाम से दुकान चल रही थी। निगम ने इसे अवैध मानते हुए कार्रवाई की थी।

नगर आयुक्त का सख्त संदेश : अब ब्लैकलिस्टिंग भी होगी

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर किसी भवन स्वामी, भू-स्वामी या बिल्डर की सहमति से गिफ्ट डीड की जमीन पर अतिक्रमण, दुकान संचालन या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सिर्फ हटाने की कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि नियम तोड़ने वालों पर बड़ा कदम भी उठाया जाएगा।

निगम ने कहा : गिफ्ट डीड की जमीन सार्वजनिक संपत्ति है

नगर निगम का कहना है कि गिफ्ट डीड के तहत मिली जमीन जनता की संपत्ति है। इस पर कब्जा करना कानूनन अपराध है। निगम ने यह भी कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था, सड़क किनारे की सफाई और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लोगों से अपील : खुद हटा लें अतिक्रमण, वरना होगी सख्त कार्रवाई

रांची नगर निगम ने भवन मालिकों, बिल्डर्स और दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों की जांच कर लें। अगर कहीं भी गिफ्ट डीड की जमीन पर दुकान, गुमटी या कोई कब्जा है तो उसे खुद हटा लें। अगर निगम की टीम ने जांच में अतिक्रमण पाया तो नियम के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अब गिफ्ट डीड की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : “…सीधे छाती में मा’रेंगे गोली”, फायरिंग के बाद कुख्यात राहुल दुबे का पोस्ट वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेपर लीक रैकेट की रीढ़ पर तीखा वार, सरगना समेत 164 गिरफ्तार
Next Article GIBBF का ऐलान, इस रोज होगा “मिस्टर झारखंड” का महासंग्राम

Related Posts

Headlines

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026
Headlines

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026
Headlines

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.