Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झाविमो का सदस्यता पखवाड़ा समाप्त, राजधानी में पांच हजार नए सदस्य
झारखंड

झाविमो का सदस्यता पखवाड़ा समाप्त, राजधानी में पांच हजार नए सदस्य

August 18, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जनता नए विकल्प की तलाश में है- बाबूलाल

रांची। झाविमो रांची महानगर द्वारा रविवार को सदस्यता पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं मंच संचालन महासचिव सह महानगर सदस्यता प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने किया।

समारोह में मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मंत्री बंधू तिर्की शामिल हुए। पिछले 18 जुलाई से पार्टी का राज्य स्तर पर चल रहे सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम राजधानी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सदस्यता ग्रहण उपरांत समाप्त हो गया।  सदस्यता पखवाड़ा के आखिरी दिन राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में लोगों ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर उपस्थित पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर एवं सदस्यता रसीद देकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर रांची महानगर के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारीयों ने अपने -अपने क्षेत्रों में चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम की जानकारी पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को दिया।  मौके पर उपस्थित बाबूलाल मरांडी ने सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों को सफलतापूर्वक सदस्यता अभियाचलाने के लिए एवं पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए फूल माला पहनाकर धन्यवाद दिया। समारोह में सर्वसम्मति से   बाबूलाल मरांडी ने   मनु चौधरी को सुखदेव नगर मंडल का नया अध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मोहम्मद रियाज खान अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए तथा केंद्रीय नेत्री सुचिता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी नए सदस्यों को बाबूलाल मरांडी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

सदस्यता पखवाड़ा समापन समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमने राज्य भर में सदस्य बनाने का लक्ष्य का बहुत ही कम (ढाई लाख) रखा था, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से राजभर में करीब 5 लाख से भी ज्यादा सदस्य बनाया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति बदल रही है। राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा को सबसे ज्यादा चिंता हमारी पार्टी से है। उन्होंने कहा कि जनता हमारी पार्टी के विचारों के साथ गोलबंद हो रही है। रघुवर सरकार की नाकामियों से जनता राजनीतिक विकल्प खोज रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंत सोरेन गरीब आदिवासी- मूलवासियों के जीवन में रोशनी नहीं आने देना चाहते- भाजपा
Next Article Article 370 : इमरान खान के बालाकोट हमले के कबूलनामे से चिढ़ी पाकिस्तानी सेना

Related Posts

Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
झारखंड

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026
Headlines

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.