Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 06:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत सोरेन गरीब आदिवासी- मूलवासियों के जीवन में रोशनी नहीं आने देना चाहते- भाजपा
झारखंड

हेमंत सोरेन गरीब आदिवासी- मूलवासियों के जीवन में रोशनी नहीं आने देना चाहते- भाजपा

August 18, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के उस बयान को पूरी तरीके से तथ्यहीन बताया जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट में घोटाले की बात कही थी। प्रतुल ने कहा बिना जानकारी के आरोप लगाना हेमंत सोरेन की निराशा और हताशा वाली मानसिकता को दिखाता है।

प्रतुल ने कहा कि मुखिया संघों के द्वारा विभाग को प्रस्ताव दिया गया था की अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दरों पर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। उसके बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में सामान दर लागू करने के लिए यह कार्य ईईएसएल को दिया जो एक सौ प्रतिशत भारत सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी है।

auto

प्रतुल ने कहा की हेमंत सोरेन पूरे तरीके से गलत बयानी कर रहे हैं की एक बल्ब की कीमत 1850 है जबकि एक बल्ब की कीमत सिर्फ ₹1350 है। दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं चाहता है गांवों में बिजली पहुंचे और स्ट्रीट लाइट से गांव में अंधकार दूर हो और बच्चे पढ़ सके और महिलाएं सम्मान के साथ जी सकें।यही कारण है कि अलग राज्य होने के बाद भी 30 लाख घरों में बिजली नहीं पहुंची थी। रघुवर सरकार ने मिशन मोड में पिछले साढ़े 4 वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ग्रिड और सब स्टेशन का निर्माण कार्य जारी है ।

आज अगर बिजली की आंख मिचौली जारी है इसके लिए हेमंत सोरेन सबसे ज्यादा दोषी हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 14 महीने तक ट्रांसमिशन लाइन की फाइल को दबा कर रखा था और उस पर कोई निर्णय नहीं लिया।अगर उस समय यह फाइल क्लियर हो गई होती तो आज पूरे राज्य में 24 ’ 7 बिजली मिल रही होती। दरसल हेमंत सोरेन राज्य सरकार के विकास कार्यो से छटपटाहट की मुद्रा में है. वह जानते हैं कि जनता जग गई है और झामुमो के वोट बैंक की राजनीति समाप्त हो गई है .जनता सजग हो गयी है .पिछले लोकसभा चुनाव में भी जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को भारी जन समर्थन दिया था .यह देख कर बदहवासी में हेमंत सोरेन अनर्गल बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाह रहे हैं.

प्रतुल ने कहा कि जिस दर और शर्तों पर ईईएसएल को ग्रामीण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य मिला है,उसी दर और उन्ही शर्तों पर यह कंपनी आंध्र प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भी काम कर रही हैं। लेकिन तथ्यहीन आरोप लगाने वाले हेमंत सोरेन को तथ्यों से कोई लेना देना नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी पार्टी- वृंदा करात
Next Article झाविमो का सदस्यता पखवाड़ा समाप्त, राजधानी में पांच हजार नए सदस्य

Related Posts

Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Headlines

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.