Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 22 April, 2026 • 09:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सड़क पर उग्र आंदोलन, आगजनी और पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा… देखें वीडियो
Headlines

सड़क पर उग्र आंदोलन, आगजनी और पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा… देखें वीडियो

April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Noida : नोएडा के अलग-अलग औद्योगिक इलाकों में मजदूरों का प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया। वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर पिछले चार दिन से चल रहा धरना आज कई जगह हिंसक रूप लेता दिखा। सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, दादरी और ईकोटेक क्षेत्र में सुबह से ही मजदूर सड़क पर उतर आए। कई जगहों पर जाम लगा दिया गया, जिससे लोगों को ऑफिस पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।

पुलिस से झड़प, आंसू गैस और लाठीचार्ज

स्थिति बिगड़ने पर कई जगह पुलिस और मजदूरों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ जगह आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। गुस्साए मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया, वाहनों में तोड़फोड़ की और एक जगह पुलिस की जीप तक पलट दी।

Advertisement Advertisement

कारों में आग, फैक्ट्रियों में तोड़फोड़

मदरसन कंपनी के पास हालात सबसे ज्यादा बिगड़े नजर आए। यहां मजदूरों ने कई कारों में आग लगा दी। कुछ फैक्ट्रियों में भी तोड़फोड़ की खबर है। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन उग्र, कई जगह आगजनी और पथराव। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया, हालात तनावपूर्ण। प्रशासन की अपील के बावजूद नहीं थम रहा विरोध।#Noida #WorkersProtest #BreakingNews #LatestNews #NewsSamvad pic.twitter.com/JwS5mLhjoX

— News Samvad (@newssamvaad) April 13, 2026

प्रशासन की अपील, लेकिन नहीं माने मजदूर

एसीपी कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और मजदूरों को समझाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ मांगें मान ली गई हैं और श्रमिकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन खत्म करने की अपील की जा रही है। डीएम मेधा रूपम ने भी मजदूरों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है, लेकिन इसके बावजूद मजदूर पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे।

क्या-क्या मांगें मानी गईं

प्रशासन और उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

  • किसी भी मजदूर को बिना वजह नौकरी से नहीं निकाला जाएगा
  • ओवरटाइम का भुगतान दुगनी दर से होगा
  • हर सप्ताह एक दिन की छुट्टी मिलेगी
  • रविवार को काम करने पर भी दुगना पैसा मिलेगा
  • बोनस 30 नवंबर तक खाते में भेजा जाएगा
  • हर महीने 10 तारीख तक वेतन देना होगा
  • सभी को वेतन पर्ची देना अनिवार्य होगा
  • कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा के लिए समिति बनेगी

इसके अलावा यह भी साफ किया गया है कि आंदोलन में शामिल मजदूरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

औद्योगिक संगठन ने उठाए सवाल

औद्योगिक संगठन के नेता ललित ठुकराल ने इस पूरे आंदोलन को प्रायोजित बताया। उनका कहना है कि कुछ बाहरी लोग मजदूरों को भड़का रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर मांगें मान ली गई हैं, फिर भी मजदूर काम पर नहीं लौट रहे।

ट्रैफिक पर असर, आम लोग परेशान

मजदूरों के प्रदर्शन का सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ा। कई जगहों पर डायवर्जन करना पड़ा। सुबह ऑफिस जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। खबर लिखे जाने तक पुलिस लगातार हालात सामान्य करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन तनाव तब तक बना हुआ था।

इसे भी पढ़ें : परिवार सबसे बड़ी पूंजी, थाना से पहले घर में सुलझाएं समस्याएं : सीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपरिवार सबसे बड़ी पूंजी, थाना से पहले घर में सुलझाएं समस्याएं : सीएम
Next Article झारखंड में फिर चढ़ा गर्मी का पारा, 12 जिलों में लू का अलर्ट

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

April 22, 2026
राशिफल

राशिफल @ 22 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPSC पास करते ही इनाम, प्रीलिम्स पर 50 हजार और मेंस पर 1 लाख

April 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

April 22, 2026

राशिफल @ 22 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 22, 2026

बैंक में नौकरी का बेहतरीन मौका

April 22, 2026

UPSC पास करते ही इनाम, प्रीलिम्स पर 50 हजार और मेंस पर 1 लाख

April 21, 2026

झामुमो की हाई-लेवल बैठक रांची में, CM तक पहुंची पाकुड़ की परेशानियां

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.