Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 07:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग
बिहार

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार युवाओं को डिजिटल दौर के हिसाब से तैयार करने और उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पूरे बिहार में ‘कुशल युवा कार्यक्रम (डिजिटल मित्र)’ की शुरुआत होगी। सरकार के सात निश्चय-3 योजना के पहले निश्चय ‘दोगुना रोजगार-दोगुना आय’ के तहत इस पूरे कार्यक्रम को हरी झंडी मिल चुकी है। योजना का मुख्य मकसद युवाओं को कंप्यूटर और डिजिटल दुनिया की बारीकियां सिखाकर उनकी आमदनी बढ़ाना है।

1609 केंद्रों पर क्लास चलाने का लक्ष्य

इस बड़े अभियान को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी बिहार कौशल विकास मिशन को सौंपी गई है। मिशन ने पूरे राज्य में कुल 1,609 केंद्रों पर यह ट्रेनिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन केंद्र संचालकों से आवेदन मांगे गए थे जो पहले से कुशल युवा कार्यक्रम चला रहे हैं। छह अक्टूबर की तय तारीख तक कुल 680 केंद्र संचालकों ने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अपने आवेदन जमा कर दिए हैं।

पटना में एमओयू साइन करने का काम शुरू

आवेदन मिलने के बाद अब कागजी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। पटना स्थित बिहार कौशल विकास मिशन के दफ्तर में 29 अक्टूबर से केंद्र संचालकों के साथ समझौता ज्ञापन यानी एमओयू करने का काम चल रहा है। यह प्रक्रिया पांच नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद तय केंद्रों पर जरूरी संसाधन जुटाकर छात्रों के बैच बनाकर पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।

270 घंटे में मिलेगी पूरी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को कुल 270 घंटे की खास ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान केवल किताबी ज्ञान नहीं मिलेगा, बल्कि कंप्यूटर चलाने, डिजिटल कामकाज संभालने, बातचीत के तौर-तरीके सुधारने और सामान्य अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने और काम की जगह पर सीधे ट्रेनिंग (ऑन जॉब ट्रेनिंग) की सुविधा भी मिलेगी। यह पूरा सिलेबस भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (एनएसक्यूएफ) के नियमों के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे इसका सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होगा।

15 से 28 साल के युवाओं को मिलेगा मौका

योजना का फायदा 15 से लेकर 28 साल तक के युवा उठा सकेंगे। इसके साथ ही आरक्षित और विशेष वर्ग के युवाओं को सरकारी नियमों के तहत उम्र में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। सरकार की कोशिश है कि गांव-कस्बों के युवा भी आधुनिक तकनीक सीखें ताकि वे या तो अच्छी कंपनी में नौकरी पा सकें या फिर खुद का छोटा-मोटा काम और डिजिटल सेवा केंद्र शुरू कर सकें।

इसे भी पढ़ें : ‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

Related Posts

Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026
झारखंड

मासूम सोच, बड़ा संदेश : CCL में 200 नन्हे हाथों ने गढ़ा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.