Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 16 April, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SIRD से AI क्रांति की शुरुआत, मंत्री दीपिका बोलीं- तकनीक से ही बदलेगा ग्रामीण विकास
Headlines

SIRD से AI क्रांति की शुरुआत, मंत्री दीपिका बोलीं- तकनीक से ही बदलेगा ग्रामीण विकास

April 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SIRD
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के हेहल स्थित SIRD सभागार में तकनीक और गांव के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश आज साफ नजर आ रही थी। मंच पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह थीं और सामने बैठे थे अलग-अलग जिलों से आए अधिकारी और कर्मचारी। बात हो रही थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की, जिसे अब गांवों तक ले जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

“जब दीदियां सीखेंगी AI, तभी असली बदलाव दिखेगा”

कार्यक्रम की शुरुआत में ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एक सीधी और अहम बात कही। उन्होंने कहा कि तकनीक इंसान की जगह नहीं ले सकती, लेकिन इसकी समझ होना जरूरी है। उन्होंने खास तौर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का जिक्र किया और कहा कि जिस दिन ये दीदियां AI का इस्तेमाल करने लगेंगी, उसी दिन असली बदलाव दिखेगा। उनकी बातों में साफ था कि सरकार अब तकनीक को सिर्फ दफ्तरों तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे जमीनी स्तर तक ले जाने की सोच रही है।

Advertisement Advertisement

SIRD का सभागार बना ‘टेक्नोलॉजी क्लासरूम’

दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में SIRD का सभागार एक तरह से टेक्नोलॉजी क्लासरूम में बदल गया है। करीब 60 प्रतिभागी यहां AI से जुड़ी बारीकियां सीख रहे हैं। JSLPS ने इस पूरी प्रशिक्षण श्रृंखला के जरिए करीब साढ़े चार सौ लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कुल छह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि रोजमर्रा के काम में AI कैसे मदद कर सकता है, इस पर ज्यादा फोकस है। जैसे डेटा को समझना, भविष्य का अनुमान लगाना, सर्वे और डेटा कलेक्शन को आसान बनाना और लोगों तक बेहतर तरीके से जानकारी पहुंचाना।

“डर नहीं, समझ के साथ अपनाना होगा AI”

मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी साफ किया कि AI को लेकर लोगों के मन में जो डर है, उसे दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक काम को आसान बनाने के लिए है, न कि किसी की जगह लेने के लिए। लेकिन इसके साथ एक चेतावनी भी दी गई। उन्होंने कहा कि जब भी सरकारी काम में डेटा का इस्तेमाल हो, तो सावधानी बेहद जरूरी है ताकि किसी तरह का दुरुपयोग न हो।

SIRD रांची से AI की नई शुरुआत 🚀
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, “AI से डरने की नहीं, सीखने और अपनाने की जरूरत”
गांव की दीदियों तक पहुंचेगी तकनीक, आसान होगा काम#Jharkhand #Ranchi #AI #SIRD #DeepikaPandeySingh #RuralDevelopment #newsSamvad #TodayNews #LatestNews #TrendingNews pic.twitter.com/evsaFTaKxl

— News Samvad (@newssamvaad) April 15, 2026

जिला और प्रखंड तक पहुंचेगा प्रशिक्षण

इस पहल को सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रखा जाएगा। योजना है कि आने वाले समय में इसी तरह की कार्यशालाएं जिला और प्रखंड स्तर पर भी आयोजित की जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी इससे जुड़ सकें और अपने काम में तकनीक का इस्तेमाल कर सकें।

देशभर के विशेषज्ञ दे रहे हैं प्रशिक्षण

इस कार्यशाला की खास बात यह भी है कि इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विशेषज्ञ और तकनीकी कंपनियों के प्रोफेशनल्स प्रशिक्षण दे रहे हैं। AI प्लेटफॉर्म्स और टूल्स के इस्तेमाल को लेकर वे प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दे रहे हैं।

टीम को ‘टेक्नोलॉजी रेडी’ बनाने की कोशिश

पूरी पहल ग्रामीण विकास विभाग के AI सपोर्ट सेल के सहयोग से की जा रही है। इसका मकसद साफ है कि JSLPS की टीम को और ज्यादा दक्ष, तेज और तकनीक के लिए तैयार बनाया जाए। ताकि योजनाओं का लाभ जमीन पर तेजी से और बेहतर तरीके से पहुंच सके। कार्यशाला में JSLPS के CEO अनन्य मित्तल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : मिट्टी से उठी मेहनत को मिला मंच, मंत्री दीपिका बोलीं- पंचायतों को मिलेगा पूरा अधिकार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार से रांची के गांव-जंगल तक हथियार का जाल, कैसे टूटा नेटवर्क… देखें वीडियो
Next Article जश्न की रात लूट ली छात्रा की आबरू, सहेली सहित तीन को पुलिस ने दबोचा

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026
Headlines

धनबाद में रांची नंबर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक लहूलुहान

April 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026

राशिफल @ 16 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 16, 2026

धनबाद में रांची नंबर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक लहूलुहान

April 15, 2026

टेक्नोलॉजी के कैंपस में संस्कृति की चमक, सेलेस्टियो 3.0 ने रच डाला नया इतिहास

April 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.