Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 17 April, 2026 • 11:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, कितने का गोलमाल… जानें
Headlines

रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, कितने का गोलमाल… जानें

April 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामगढ़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ जिले में ट्रेजरी घोटाले की परतें अब खुलने लगी हैं। पहले बोकारो और हजारीबाग में करोड़ों के घोटाले सामने आए थे, अब रामगढ़ में भी करीब 35 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जांच हुई तो पूरा खेल सामने आ गया। इसके बाद पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल मुनिंद्र कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर दिया गया है।

फर्जी कर्मचारी के नाम पर खेल

जांच में पता चला कि मुनिंद्र कुमार ने पोकली उरांव नाम के एक ऐसे व्यक्ति को सिस्टम में दर्ज कर दिया, जो कभी विभाग में काम ही नहीं करता था। इसी फर्जी नाम के जरिए अगस्त 2021 से जनवरी 2022 के बीच करीब 10.91 लाख रुपये एक बैंक खाते में भेजे गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने ही खाते में भी वेतन और एरियर के नाम पर करीब 23.34 लाख रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल मिलाकर 34 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी सामने आई।

Advertisement Advertisement

जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

डीसी के आदेश पर बनी तीन सदस्यीय टीम ने जब जांच शुरू की तो कई गड़बड़ियां सामने आईं। कुछ जरूरी दस्तावेज गायब मिले। यहां तक कि आरोपी का अंतिम वेतन प्रमाण पत्र भी नहीं मिला। जांच टीम में अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता और जिला कोषागार पदाधिकारी मंजू एक्का शामिल थे। टीम ने साफ कहा कि यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से किया गया है।

छोटी सी लापरवाही से हुआ बड़ा घोटाला

जांच में यह भी सामने आया कि अगर वेतन भुगतान पंजी और बिल की राशि का ठीक से मिलान किया जाता, तो यह गड़बड़ी पहले ही पकड़ में आ जाती। आरोपी ने वेतन सूची में रकम बढ़ाकर दिखा दी, जिससे ऊपर बैठे अधिकारियों को अंतर समझ में नहीं आया।

दूसरे जिलों में भी बड़ा घोटाला

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बोकारो में 3.15 करोड़ और हजारीबाग में 15.41 करोड़ रुपये का घोटाला पहले ही सामने आ चुका है। ऐसे में अब यह मामला सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे राज्य में इसकी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : खपिया जंगल में घुसे जांबाजों ने दिखाया दम, टॉप नक्सलियों का खतरनाक अंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडार्क अंडरआर्म्स से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये एक्सपर्ट टिप्स
Next Article पंजाब की पावर हिटिंग, मुंबई के सपने चकनाचूर

Related Posts

झारखंड

रांची से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! बढ़ीं हवाई सेवाएं

April 17, 2026
स्पोर्ट्स

शानदार जीत के बाद कोहली बोले- “मुझे ये पसंद नहीं”… जानें क्यों

April 17, 2026
Headlines

खपिया जंगल में घुसे जांबाजों ने दिखाया दम, टॉप नक्सलियों का खतरनाक अंत

April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! बढ़ीं हवाई सेवाएं

April 17, 2026

शानदार जीत के बाद कोहली बोले- “मुझे ये पसंद नहीं”… जानें क्यों

April 17, 2026

पंजाब की पावर हिटिंग, मुंबई के सपने चकनाचूर

April 17, 2026

रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, कितने का गोलमाल… जानें

April 17, 2026

डार्क अंडरआर्म्स से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये एक्सपर्ट टिप्स

April 17, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.