Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 03:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…
Headlines

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सिंह मेंशन के किंग यानी मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को उनके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं संजीव सिंह के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी और धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घर में बैठे थे शुभम, तभी घुस आए अपराधी

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुभम यादव अपने घर में थे। उस वक्त वे अपने दादा-दादी के साथ घर में बैठकर समय बिता रहे थे। तभी कुछ अपराधी अचानक घर में घुस आए और बिना कुछ बोले फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शुभम को निशाना बनाकर लगातार गोलियां चलाईं। शुभम को तीन गोलियां लगीं और वे वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से घर में कोहराम मच गया।

auto

गोलियों की आवाज सुनकर जुटे लोग

घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने शुभम को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि अपराधी वारदात को अंजाम देकर आराम से मौके से निकल गए।

पहले स्थानीय अस्पताल, फिर अशर्फी हॉस्पिटल रेफर

शुभम यादव को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शुभम की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

अशर्फी अस्पताल पहुंचे संजीव सिंह

जैसे ही इस घटना की जानकारी मेयर संजीव सिंह को मिली, वे अपने समर्थकों के साथ अशर्फी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शुभम यादव का हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समर्थक भी जमा हो गए। समर्थकों में इस घटना को लेकर गुस्सा देखा गया और लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना पर सोनारडीह ओपी और धनबाद थाना की पुलिस अशर्फी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

इलाके में डर का माहौल

इस घटना के बाद सोनारडीह और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों का इस तरह घर में घुसकर गोली मारना बहुत गंभीर मामला है।

अब तक अपराधियों का पता नहीं

समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : खपिया जंगल में घुसे जांबाजों ने दिखाया दम, टॉप नक्सलियों का खतरनाक अंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी
Next Article अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

Related Posts

Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
राशिफल

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.