Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 04:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी
Headlines

झारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी

April 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार देर रात बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब राज्य सरकार ने एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार के इस कदम को पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय माना जा रहा है।

एडीजी और आईजी स्तर पर अहम बदलाव

अधिसूचना के अनुसार, एडीजी मनोज कौशिक को अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त एडीजी मुख्यालय का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं आईजी पंकज कम्बोज, जो झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक हैं, उन्हें अब आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Advertisement Advertisement

पलामू, बोकारो और अभियान विभाग में नई जिम्मेदारी

सरकार ने आईजी नरेंद्र कुमार सिंह को निगरानी-सह-सुरक्षा (झारखंड विद्युत बोर्ड) से हटाकर आईजी अभियान के पद पर पदस्थापित किया है। साथ ही उन्हें आईजी पलामू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को पलामू से स्थानांतरित कर आईजी बोकारो बनाया गया है। आईजी क्रांति कुमार गेड़िदेशी को मानवाधिकार विभाग से हटाकर आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड बनाया गया है। इसके अलावा आईजी माईकेलराज एस. को अभियान से हटाकर आईजी रेल के पद पर भेजा गया है।

झारखंड सशस्त्र पुलिस में भी बदलाव

आईजी सुनील भाष्कर को बोकारो से हटाकर आईजी झारखंड सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों के एसपी बदले गए

इस अधिसूचना में कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं…

  • पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी को स्थानांतरित कर सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया।
  • जेएपीटीसी पदमा एसपी आशुतोष शेखर को अब गढ़वा का एसपी बनाया गया।
  • देवघर एसपी सौरव को हटाकर एसपी (SIB), विशेष शाखा रांची बनाया गया।
  • कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को पाकुड़ का एसपी बनाया गया।
  • रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर को देवघर एसपी की जिम्मेदारी दी गई।
  • सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ एसपी बनाया गया।
  • रामगढ़ एसपी अजय कुमार को स्थानांतरित कर एसपी एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) बनाया गया।
  • विशेष शाखा (SIB) एसपी नाथू सिंह मीणा को बोकारो एसपी बनाया गया।

चतरा, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में भी फेरबदल

  • चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को एसीबी रांची भेजा गया।
  • एसीबी एसपी अनिमेष नैथानी को चतरा एसपी बनाया गया। साथ ही उन्हें आईआरबी-03 चतरा का अतिरिक्त प्रभार भी मिला।
  • गढ़वा एसपी अमन कुमार को हजारीबाग एसपी बनाया गया।
  • जमशेदपुर नगर एसपी कुमार शिवाशीष को कोडरमा एसपी बनाया गया।
  • धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधारी को पलामू एसपी बनाया गया। साथ ही उन्हें आईआरबी-10 का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
  • खूंटी एसपी मनीष टोप्पो को एससीआरबी रांची भेजा गया।
  • एससीआरबी एसपी दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान (मुख्यालय) बनाया गया।

सशस्त्र पुलिस व IRB में नई पोस्टिंग

सरकार ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) और IRB में भी कई बदलाव किए हैं…

  • हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन को समादेष्टा JAP-05 देवघर बनाया गया।
  • पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को समादेष्टा JAP-09 साहेबगंज बनाया गया।
  • कुसुम पुनिया को साहेबगंज से हटाकर समादेष्टा JAP-08 लेस्लीगंज, पलामू भेजा गया।
  • शम्भू कुमार सिंह को जामताड़ा एसपी बनाया गया।
  • मूमल राजपुरोहित को रेल एसपी धनबाद नियुक्त किया गया।
  • दीपक कुमार को IRB-01 जामताड़ा समादेष्टा बनाया गया।

आतंकवाद निरोधी दस्ता में बदलाव

  • जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को एसपी आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) बनाया गया।
  • ATS एसपी ऋषभ कुमार झा को समादेष्टा JAP-04 बोकारो भेजा गया। साथ ही उन्हें SISF बोकारो का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।

नए अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

अधिसूचना में कई युवा IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है…

  • एस. मोहम्मद याकूब को एसपी ग्रामीण धनबाद बनाया गया।
  • गौरव गोस्वामी को एसपी ग्रामीण रांची बनाया गया।
  • शुभम कुमार खंडेवाल को एसपी ग्रामीण जमशेदपुर बनाया गया।
  • ललित मीणा को सिटी एसपी  जमशेदपुर नियुक्त किया गया।
  • नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को एसडीपीओ सिमरिया बनाया गया।

ASP और DSP स्तर पर भी तबादले

  • निखिल राय को एसीबी से हटाकर ASP कोतवाली रांची बनाया गया।
  • ऋषभ त्रिवेदी को ASP मुख्यालय-01 जमशेदपुर भेजा गया।
  • श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर बनाया गया।
  • दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद नियुक्त किया गया।
  • राघवेन्द्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातू बनाया गया।
  • सैयद मुस्तफा हासमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर बनाया गया।

बोकारो से विशेष शाखा में नई तैनाती

अधिसूचना के अनुसार, हरविन्दर सिंह (IPS 2018) को बोकारो एसपी पद से हटाकर एसपी विशेष शाखा झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस हलकों में हलचल

झारखंड में हुए इस बड़े IPS फेरबदल के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार ने कानून-व्यवस्था को बेहतर करने, विभिन्न जिलों में निगरानी बढ़ाने और पुलिस विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह बड़ा बदलाव किया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 17 IAS अधिकारी इधर से उधर, मनीष कुमार बने गढ़वा डीसी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेवघर का बेटा, झारखंड का भरोसा : युवा अधिवक्ता ललित यादव की शानदार जीत
Next Article सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

Related Posts

Headlines

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026
झारखंड

देवघर का बेटा, झारखंड का भरोसा : युवा अधिवक्ता ललित यादव की शानदार जीत

April 18, 2026
Headlines

झारखंड में 17 IAS अधिकारी इधर से उधर, मनीष कुमार बने गढ़वा डीसी

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026

झारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी

April 18, 2026

देवघर का बेटा, झारखंड का भरोसा : युवा अधिवक्ता ललित यादव की शानदार जीत

April 18, 2026

झारखंड में 17 IAS अधिकारी इधर से उधर, मनीष कुमार बने गढ़वा डीसी

April 18, 2026

राशिफल @ 18 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.