Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 19 April, 2026 • 12:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान
Headlines

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि अब काम सिर्फ करने का नहीं, बल्कि उसे लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का समय है।

बिहार की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में मौजूद सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान की जाए और उनकी जानकारी आम लोगों और पर्यटकों तक आसान भाषा में पहुंचे। उनका साफ कहना था कि बिहार में बहुत अच्छे काम हुए हैं, लेकिन उनकी सही ब्रांडिंग नहीं हो पाती। अब जरूरत है कि राज्य के काम को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से पेश किया जाए, ताकि बाहर के लोग भी बिहार को बेहतर तरीके से समझ सकें।

Advertisement Advertisement

एआई के इस्तेमाल से काम होगा आसान और तेज

बैठक में मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर भी खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभागों में एआई का उपयोग कर रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाई जाए। खास तौर पर नगर विकास और पंचायती राज विभाग को इस दिशा में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। उनका मानना है कि तकनीक का सही उपयोग सरकारी काम को ज्यादा पारदर्शी और तेज बना सकता है।

सरकारी जमीन से बढ़ेगा राजस्व

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि सरकारी जमीन को चिन्हित कर उसका सही उपयोग किया जाए। विज्ञापन और अन्य गतिविधियों के जरिए राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा गया, ताकि सरकार के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके।

हवाई सेवाओं के विस्तार पर बड़ा प्लान

सिविल विमानन विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत करने की योजना पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि पटना और गया से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एरोसिटी विकसित करने की भी योजना है, जिसमें एयरपोर्ट के आसपास व्यापार, होटल, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही छोटे और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास पर भी जोर दिया गया। उन्होंने सभी जिलों के लिए एयरपोर्ट विकास का प्लान तैयार करने को कहा और साफ किया कि सेफ्टी और क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

शहरों के विकास के लिए लॉन्ग टर्म प्लान जरूरी

नगर विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के विस्तार के लिए लंबी योजना बनानी होगी। साफ-सफाई, ट्रैफिक और शहरों के नक्शे को डिजिटल बनाकर लोगों के सामने रखा जाए। इससे लोगों को जानकारी भी मिलेगी और प्लानिंग भी बेहतर होगी।

गांव से शहर तक विकास का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गांवों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से हुआ है और अब इसे और मजबूत करने की जरूरत है। सरकार का लक्ष्य लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है और इसके लिए हर स्तर पर काम जारी रहेगा।

Also Read : पहले ही दिन एक्शन में सीएम सम्राट चौधरी, सचिवालय में अफसरों संग की बड़ी बैठक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोबाइल की कैद में बचपन! कैसे छुड़ाएं बच्चों के स्क्रीन की खतरनाक लत… जानें
Next Article “Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026
हेल्थकेयर

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026
अन्य खबरें

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.