Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 02:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रजरप्पा ज्वैलर्स डकैती कांड में 7 धराये, बिहार तक फैला था नेटवर्क
Headlines

रजरप्पा ज्वैलर्स डकैती कांड में 7 धराये, बिहार तक फैला था नेटवर्क

April 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रजरप्पा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स में हुई डकैती की बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के गहने, हथियार, बाइक, स्कूटी, कार और कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। यह वारदात बीते 21 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई थी। दोपहर करीब 3:40 बजे अपराधियों ने शिव शंकर ज्वैलर्स दुकान में घुसकर डकैती की थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

दुकान में घुसकर की थी डकैती

दुकान संचालक विष्णु प्रसाद ने पुलिस को बताया कि अपराधी अचानक दुकान में घुसे और हथियार के बल पर सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। इसके बाद रजरप्पा थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में रजरप्पा थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

auto

एसपी ने बनाई एसआईटी, कई जिलों में चली रेड

घटना को गंभीर मानते हुए रामगढ़ के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने तुरंत एक एसआईटी टीम बनाई। इस टीम की कमान डीएसपी चंदन वत्स को दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़, रांची, लातेहार, पलामू और बिहार के नालंदा जिले में लगातार छापेमारी की।

बिहार से पकड़े गए तीन आरोपी

पुलिस की टीम ने बिहार के नालंदा जिले में छापेमारी कर मनीष कुमार, रीना देवी और चंद्रावती देवी को गिरफ्तार किया। इनके पास से सोने-चांदी के गहने और एक अर्टिगा कार बरामद की गई। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यही गहने शिव शंकर ज्वैलर्स से लूटे गए थे और वे इन्हें बेचने जा रहे थे।

पलामू से भी दो अपराधी दबोचे गए

आगे की जांच में पुलिस ने पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से दो और अपराधियों को पकड़ा। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई होंडा शाइन बाइक, घटना के समय पहने गए कपड़े और लूटे गए सोने के जेवर बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार अपराधियों की तलाश अभी भी जारी है।

पुराने अपराधी भी निकले शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में सुभानी अंसारी उर्फ ललका का नाम भी शामिल है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से कई थानों में लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उसे इस गिरोह का सक्रिय सदस्य मान रही है।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक अपाची बाइक, एक होंडा शाइन, एक स्कूटी, एक अर्टिगा कार और मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सोने की अंगूठियां, लॉकेट, झुमके, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, बाला, नथिया, चांदी के बर्तन, चम्मच, दीपक, शिवलिंग, चरण पादुका समेत दर्जनों आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

दूसरे राज्यों तक फैला था नेटवर्क

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था। बिहार तक इसका संपर्क था और लूट के गहनों को बाहर बेचने की तैयारी चल रही थी। एसपी ने कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस बड़े डकैती कांड का खुलासा किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड का म’र्डर, CCTV में नकाबपोश कैद… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के अंधेरे में एनका’उंटर, दो इनामी लुटेरों को लगी गोली
Next Article मच्छरों से जंग का ऐलान, पाकुड़ में 25 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.