Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 08:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 24 घंटे में ही संगम खदान पर बवाल, CCL के खिलाफ रैयतों का हल्ला बोल
Headlines

24 घंटे में ही संगम खदान पर बवाल, CCL के खिलाफ रैयतों का हल्ला बोल

May 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
संगम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र की भुरकुंडा कोलियरी अंतर्गत संगम खुली खदान शुरू होते ही विवाद गहरा गया है। खदान चालू होने के महज 24 घंटे के भीतर रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण शुक्रवार सुबह आंदोलन पर उतर आए और खदान में चल रहे काम को बंद करा दिया। इस दौरान उत्खनन स्थल पर गाड़ियों का आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित रहा।

पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचे ग्रामीण

सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण संगम खुली खदान के उत्खनन स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल कई ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ नजर आए। आंदोलनकारियों ने खदान परिसर में पहुंचकर काम रुकवा दिया और साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक खदान में कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा, “जिसकी जमीन, उसको काम नहीं तो खदान का काम बंद रहेगा।”

जमीन गई, लेकिन हक अब तक नहीं मिला

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वजों की जमीन सीसीएल ने विकास और परियोजना के नाम पर अधिग्रहित की थी। उस समय उन्हें भरोसा दिया गया था कि जमीन के बदले उचित मुआवजा, नौकरी और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी विस्थापित परिवारों को उनका हक नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार प्रबंधन सिर्फ आश्वासन देता है, लेकिन जमीन देने वाले परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। इसी नाराजगी के कारण अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है।

महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा

इस आंदोलन की खास बात यह रही कि सिर्फ पुरुष ही नहीं, बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं। महिलाओं ने भी अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अब सिर्फ वादों से काम नहीं चलेगा। परिवारों ने अपनी जमीन दी है, इसलिए रोजगार और मुआवजा उनका अधिकार है। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब यह लड़ाई आर-पार की है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रबंधन को दी सीधी चेतावनी

रैयत विस्थापित मोर्चा से जुड़े लोगों ने सीसीएल प्रबंधन को साफ चेतावनी दी कि अब कोरे आश्वासन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उनका कहना है कि अगर जमीन अधिग्रहण के समय किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, तो खदान का संचालन लगातार प्रभावित किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।

आंदोलन में ये लोग रहे शामिल

प्रदर्शन में शंकर मांझी, संतोष मांझी, बिहारी मांझी, वीरेंद्र मांझी, रंजीत बेसरा, सन्नी बेसरा, अमित साव, बबलू सोरेन, वरुण मुर्मू, देव मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, मिलन यादव, प्रिंस बेदिया, फरका मांझी, अनिल हेम्ब्रम, राजेश मुर्मू, सिकंदर मुर्मू, रानी देवी, सरस्वती देवी, मानसी देवी, ममता देवी, मनीता देवी, सारो देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : 14 लाख का शौचालय, 6 साल से लटका ताला… जिम्मेदार बने ‘मौनी बाबा’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article14 लाख का शौचालय, 6 साल से लटका ताला… जिम्मेदार बने ‘मौनी बाबा’
Next Article मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सीएम सम्राट, आधे घंटे चली अहम बातचीत

Related Posts

Headlines

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026
बिहार

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026

गांव के खूंटे से खुला स्वावलंबन का रास्ता, अब चौखट से निकलकर डेयरी क्रांति लाएंगी सुधा सखियां

October 15, 2026

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.