Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 13 May, 2026 • 06:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रातों-रात ट्रैक्टर उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन संदेही गए सलाखों के पीछे
Headlines

रातों-रात ट्रैक्टर उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन संदेही गए सलाखों के पीछे

May 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले में ट्रैक्टर चोरी की वारदात पर बासल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को धर दबोचा है। पुलिस ने न सिर्फ चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर लिया, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में ट्रैक्टर चोरी गिरोह को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। मामला बासल थाना कांड संख्या 05/26 (दिनांक 04.05.2026) से जुड़ा है, जिसमें धारा 305 (b) के तहत केस दर्ज किया गया था।

एसपी को मिली गुप्त सूचना, फिर एक्शन में आई पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत को इस चोरीकांड से जुड़े अपराधियों की लोकेशन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पहले सूचना का सत्यापन कराया और फिर ASP सह पतरातू SDPO राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम को साफ निर्देश दिया गया कि चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को हर हाल में बरामद किया जाए और अपराधियों को दबोचा जाए।

कैथा मोड़ पर छापेमारी, ट्रैक्टर के साथ तीनों आरोपी गिरफ्तार

बासल पुलिस की टीम ने रामगढ़ के कैथा मोड़ इलाके में छापेमारी कर मौके से चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DN 8266) ट्रॉली सहित बरामद कर लिया। इसी दौरान पुलिस ने चोरीकांड में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुनील कुमार, बिलेश कुमार और सरोज कुमार बताए गए। एसडीपीओ ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी किए गए ट्रैक्टर को छिपाने और आगे बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया।

ब्रेजा कार और 2 मोबाइल भी बरामद

पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। जब्त ब्रेजा कार का नंबर JH24D 9310 है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सुनील कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

गिरफ्तार आरोपियों में से सुनील कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुनील कुमार के खिलाफ पहले से रामगढ़ थाना में मामला दर्ज है।

एसडीपीओ ने दी पूरी जानकारी

पूरे मामले की जानकारी पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में दी। उन्होंने बताया कि चोरी के इस केस में पुलिस को लगातार सुराग मिल रहे थे और जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली, टीम बनाकर कैथा मोड़ में छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे, जिनमें पतरातू इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिंह, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, एसआई बिपिन बिहारी सिंह, एएसआई लालदेव महतो सहित जवान चरकु लोहरा, गोविन्द किस्कू, राजु रविदास, फुलचन्द किस्कू और सशस्त्र बल के अन्य जवान शामिल थे। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : नाले में संदिग्ध अवशेष मिलने से सनसनी, लापता नन्ही अदिति को लेकर बढ़ी बेचैनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाउंड्री वॉल को लेकर राजधानी में बवाल, मारधाड़ में फटा में युवक का माथा
Next Article खेतों की धूल से इंटरनेशनल गोल्ड तक, देवाशी हेम्ब्रम की मेहनत ने लिखा नया इतिहास

Related Posts

देश

एयर इंडिया का विदेशी रूट्स पर ब्रेक, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद

May 13, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 18 अहम फैसलों पर मुहर, कौन-कौन से… जानें

May 13, 2026
Headlines

नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयर इंडिया का विदेशी रूट्स पर ब्रेक, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद

May 13, 2026

सम्राट कैबिनेट में 18 अहम फैसलों पर मुहर, कौन-कौन से… जानें

May 13, 2026

नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को

May 13, 2026

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी और झटका साथ-साथ… जानें क्या

May 13, 2026

सोना-चांदी की कीमतों में भूचाल, एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.