Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 02:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री नीतीश का लंबित योजनाओं पर सख्त रुख, बोले- बिना देरी पूरा करें सभी काम
Headlines

मंत्री नीतीश का लंबित योजनाओं पर सख्त रुख, बोले- बिना देरी पूरा करें सभी काम

May 12, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं में अब तेजी लाने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री नीतीश मिश्रा ने साफ कहा कि अब काम सिर्फ कागजों पर नहीं चलेगा, जमीन पर नतीजा दिखना चाहिए। बैठक में अभियंत्रण कोषांग के तहत चल रही सभी योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

एक महीने की कार्ययोजना बनाकर हर हाल में पूरा करें काम

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले एक महीने की स्पष्ट और लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि हर योजना पर समयबद्ध तरीके से काम होना चाहिए और उसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि काम की प्रगति की रिपोर्ट तय समय पर दी जाए, ताकि किसी भी स्तर पर देरी की स्थिति न बने।

अभियंत्रण कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने का आदेश

बैठक में मंत्री ने कहा कि अब सभी अभियंत्रण कार्यों को मिशन मोड में पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि योजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम की गति तेज करनी होगी, ताकि लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

निविदा प्रक्रिया में देरी नहीं चलेगी

मंत्री ने टेंडर और निविदा प्रक्रिया को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाकर तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

शहरी विकास पर सरकार का फोकस

मंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान शहरी क्षेत्रों के विकास पर है। सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए अभियंत्रण कार्यों में तेजी लाना समय की मांग है।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में पटना के प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, अपर सचिव मनोज कुमार, अभियंता प्रमुख सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी अधिकारियों को तय लक्ष्य के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : मंत्री नंदकिशोर राम का बड़ा ऐलान- बिहार में पशुपालन बनेगा ग्रामीण विकास की रीढ़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री नंदकिशोर राम का बड़ा ऐलान- बिहार में पशुपालन बनेगा ग्रामीण विकास की रीढ़
Next Article दरभंगा को मिला नया बाईपास प्लान, सुरक्षित रूट पर होगा 6.853 किमी का निर्माण

Related Posts

Headlines

बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिशा सालियान मौ’त मामले की CBI करेगी जांच

September 2, 2026
Headlines

24 साल बाद पैदा हुई जुड़वां बेटियां, मां ने दोनों को पानी में डुबोकर मा’र डाला

September 2, 2026
Headlines

JPSC विवाद : एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी

September 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिशा सालियान मौ’त मामले की CBI करेगी जांच

September 2, 2026

24 साल बाद पैदा हुई जुड़वां बेटियां, मां ने दोनों को पानी में डुबोकर मा’र डाला

September 2, 2026

JPSC विवाद : एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी

September 2, 2026

योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या

September 2, 2026

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.