Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 12:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का खुलासा, BJP  नेता सहित तीन गिरफ्तार
Headlines

रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का खुलासा, BJP  नेता सहित तीन गिरफ्तार

May 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त कार्रवाई में नटराज होटल से मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के अंगों की अवैध खेप बरामद की गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रांची निवासी राजीव रंजन मिश्रा (64), अविनाश आनंद (32) और अरुण राम के रूप में हुई है। राजीव रंजन मिश्रा पहले जेवीएम में थे। जेवीएम का अस्तित्व खत्म होने के बाद वो भाजपा में शामिल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 14 मई की सुबह वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मेन रोड स्थित नटराज होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति ठहरे हुए हैं और वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही विभाग ने तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी।

दोपहर करीब 12:30 बजे टीम ने होटल में छापेमारी की। जांच के दौरान कमरा संख्या 203 में तीन संदिग्ध व्यक्ति मौजूद मिले। तलाशी लेने पर एक काले रंग के प्लास्टिक बैग से लगभग 30 मॉनिटर लिजार्ड के अंग बरामद किए गए। इस बरामदगी के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। वहीं होटल प्रबंधन ने बताया कि कमरा संख्या 203 और 206 की बुकिंग पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर की गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर डोरंडा स्थित वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय में सुरक्षित पहुंचाया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : नवदंपति धीरज-निकिता को आशीर्वाद दे गए सीएम हेमंत, समारोह में छा गई अलग रौनक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनवदंपति धीरज-निकिता को आशीर्वाद दे गए सीएम हेमंत, समारोह में छा गई अलग रौनक
Next Article राशिफल @ 15 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
Headlines

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
Headlines

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.