Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 02:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुजफ्फरपुर बनेगा बिहार का अगला महानगर, 274 गांव अब शहर का हिस्सा
बिहार

मुजफ्फरपुर बनेगा बिहार का अगला महानगर, 274 गांव अब शहर का हिस्सा

May 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुजफ्फरपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार का मुजफ्फरपुर अब तेजी से बदलने जा रहा है। शहर को महानगर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार शाम जिला सभागार में हुई उच्च स्तरीय बैठक में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप और जिला आयोजना क्षेत्र के विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के बाद शहर का दायरा काफी बढ़ जाएगा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी शहर जैसी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

शहर का क्षेत्रफल होगा लगभग दोगुना

अभी मुजफ्फरपुर शहर का कुल क्षेत्रफल 265.71 वर्ग किलोमीटर है। नई योजना लागू होने के बाद यह बढ़कर 428.29 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। यानी करीब 162.58 वर्ग किलोमीटर नया इलाका शहर में शामिल किया जाएगा।इस विस्तार के साथ मुजफ्फरपुर सिर्फ आबादी के हिसाब से नहीं, बल्कि विकास और सुविधाओं के मामले में भी बड़े शहरों की कतार में शामिल होने की तैयारी कर रहा है।

274 गांव होंगे शहर का हिस्सा

नई योजना के तहत कांटी नगर परिषद, माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत समेत कुल 274 गांवों को शहर के विस्तारित क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मुसहरी, मड़वन, कांटी, कुढ़नी, मीनापुर और बोचहां प्रखंड के कई गांव भी इस विकास योजना का हिस्सा बनेंगे।सरकार का कहना है कि इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा ताकि गांव और शहर के बीच का फर्क कम हो सके।

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को आधुनिक तरीके से विकसित करने की तैयारी है। यहां बेहतर सड़क नेटवर्क, व्यवस्थित आवासीय इलाके, पार्क, बाजार, सीवरेज सिस्टम और अन्य शहरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।अधिकारियों का मानना है कि इससे शहर पर बढ़ता दबाव कम होगा और लोगों को रहने के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे। आने वाले समय में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

किस दिशा तक बढ़ेगा शहर

नई सीमा निर्धारण के अनुसार उत्तर दिशा में शहर का विस्तार मिर्जापुर और झपहां होते हुए खरिका तक होगा। दक्षिण में सकरी सरैया और फंदा से होते हुए मड़वन खुर्द तक क्षेत्र शामिल किया जाएगा।पूर्व दिशा में नवादा और नारायणपुर तक शहर का दायरा बढ़ेगा, जबकि पश्चिम में पोखरैरा, हरचंदा से बढ़ही तक के इलाके नई सीमा में शामिल होंगे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अहम बैठक में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के विधायक भी मौजूद रहे। नगर निगम के कई अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि इस योजना से मुजफ्फरपुर का सुनियोजित विकास संभव होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आधुनिक शहरी सुविधाओं का फायदा मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें : तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेजी से फैल रहा Eye Flu, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Next Article सीएम के पिता IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026
Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.