Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 12:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम के पिता IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
Headlines

सीएम के पिता IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

May 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के पिता और वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। शकुनी चौधरी की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में चिंता का माहौल है। अस्पताल में मिलने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत चौधरी ने की मुलाकात

शकुनी चौधरी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार खुद आईजीआईएमएस पहुंचे और उन्होंने शकुनी चौधरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री ने डॉक्टरों से इलाज की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें साफ निर्देश दिया कि शकुनी चौधरी के इलाज में कोई कमी न रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और डॉक्टरों की टीम पूरी सतर्कता के साथ इलाज कर रही है।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक शकुनी चौधरी का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। उनकी जांचें की जा रही हैं और जरूरी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इलाज आगे बढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें निगरानी में रखने की सलाह दी है। हालांकि उनकी बीमारी को लेकर अस्पताल की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

नीतीश कुमार की राजनीति में शकुनी चौधरी का अहम योगदान

शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं। साल 1994 में जब नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ विद्रोह कर समता पार्टी बनाई, उस समय शकुनी चौधरी उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जिन्होंने नीतीश का खुलकर साथ दिया था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक नीतीश कुमार को पहली बार मुख्यमंत्री बनाने में शकुनी चौधरी की भूमिका काफी अहम रही थी। वे नीतीश कुमार के भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे और लंबे समय तक बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे।

समर्थकों में चिंता, जल्द स्वस्थ होने की दुआ

शकुनी चौधरी के बीमार होने की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल में कई नेता और करीबी लोग भी पहुंचकर हालचाल लेने की तैयारी में हैं। फिलहाल सबकी नजर डॉक्टरों की रिपोर्ट और आगे की मेडिकल अपडेट पर टिकी हुई है।

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर बनेगा बिहार का अगला महानगर, 274 गांव अब शहर का हिस्सा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुजफ्फरपुर बनेगा बिहार का अगला महानगर, 274 गांव अब शहर का हिस्सा
Next Article नवदंपति धीरज-निकिता को आशीर्वाद दे गए सीएम हेमंत, समारोह में छा गई अलग रौनक

Related Posts

Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Headlines

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.