Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 05:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुबह साथ निकले थे दो लोग, चंद घंटों बाद खेत में मिली ला’शें
झारखंड

सुबह साथ निकले थे दो लोग, चंद घंटों बाद खेत में मिली ला’शें

May 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खेत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफ्फसील थाना क्षेत्र के सितेशनगर गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक खेत से दो लोगों के शव बरामद किए गए। सुबह खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने दोनों को जमीन पर पड़े देखा। पहले लोगों को लगा कि शायद दोनों नशे की हालत में सो रहे हैं, लेकिन काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर पास जाकर देखा गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। यह खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान होते ही परिवार में मचा कोहराम

मृतकों की पहचान सितेशनगर गांव निवासी 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोतीउर शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के करीबी थे और अक्सर साथ में समय बिताते थे। नूरुद्दीन शेख राजमिस्त्री का काम करते थे, जबकि मोतीउर शेख मजदूरी कर परिवार चलाते थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं।

शराब पीने की आदत को लेकर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों को शराब पीने की लत थी और अक्सर गांव से बाहर खेतों की तरफ जाकर शराब का सेवन करते थे। घटना वाले दिन भी दोनों सुबह करीब 11 बजे खेत की ओर गए थे। इसके बाद काफी देर तक वे घर नहीं लौटे। इसी बीच खेत में दोनों के शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि संभव है दोनों ने अधिक मात्रा में शराब पी ली हो या फिर नकली शराब का सेवन किया हो। कुछ लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि शराब के साथ कोई जहरीली चीज खाने से उनकी हालत बिगड़ी होगी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की खबर मिलते ही मुफ्फसील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। मुफ्फसील थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जहरीली शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत का लग रहा है। हालांकि अभी कुछ भी साफ तौर पर कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। घटना के बाद पूरे सितेशनगर गांव में डर और चिंता का माहौल है। लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण प्रशासन से इलाके में अवैध शराब की जांच कराने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला फूंका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगैस सिलेंडर बुक किया और खाते से गायब हो गए पैसे, जानिए नया फ्रॉड
Next Article दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

Related Posts

Headlines

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026
Headlines

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
Headlines

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.