Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 05:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला फूंका
झारखंड

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला फूंका

May 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी चौक के पास पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि लोगों की आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। घर चलाना मुश्किल हो गया है और लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब चुनाव का समय था, तब भी मिडिल ईस्ट यानी मध्य पूर्व में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसके बावजूद भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े काफिले सड़कों पर दौड़ रहे थे और पानी की तरह पैसा खर्च किया जा रहा था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय सरकार को पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी क्यों नहीं दिखाई दी। अब अचानक महंगाई का बोझ जनता पर डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

“जनता को सिर्फ आश्वासन मिल रहा”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही। महंगाई की वजह से खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी महंगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगी।

इसे भी पढ़ें : पति और चाची सास के नाजायज रिश्ते की बलि चढ़ गयी बेगुनाह नेहा… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमिशन ‘प्रहरी’ : रामगढ़ की सड़कों पर आज भी उतरी फोर्स
Next Article गैस सिलेंडर बुक किया और खाते से गायब हो गए पैसे, जानिए नया फ्रॉड

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026
झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Headlines

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.