Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 3 June, 2026 • 12:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बरगद के पेड़ के नीचे गंदा धंधा, पुलिस ने तीन को दबोचा
Headlines

बरगद के पेड़ के नीचे गंदा धंधा, पुलिस ने तीन को दबोचा

June 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Godda : गोड्डा जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए गोड्डा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रतापपुर हटिया के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

डीएसपी आकाश भारद्वाज के अनुसार बीते एक जून को दोपहर करीब 12 बजे गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार को सूचना मिली कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे हैं और उसकी खरीद-बिक्री के गंदे धंधे के लिए जुटे हुए हैं। सूचना में यह भी कहा गया था कि यदि तुरंत कार्रवाई की जाए तो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना मिलते ही एसपी ने तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया।

डीएसपी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में बनी टीम

एसपी के आदेश पर डीएसपी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने खटनई शिव मंदिर और प्रतापपुर हटिया के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिली 20 पुड़िया ब्राउन शुगर

पुलिस ने जब तीनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 20 पुड़िया में पैक कुल 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा एक पैकेट सिगरेट और एक माचिस की डिब्बी भी जब्त की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद ब्राउन शुगर की पुड़ियां बिक्री के लिए तैयार की गई थीं। मामले की जांच की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

ये लोग हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटनई गांव निवासी सत्यजीत पासवान (19 वर्ष), गौरव कुमार (22 वर्ष) और बालमुकुंद साह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नशे के कारोबारियों पर जारी रहेगा शिकंजा

पुलिस का कहना है कि जिले में ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

छापेमारी में शामिल रहे ये अधिकारी

इस कार्रवाई में डीएसपी आकाश भारद्वाज, इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, मोतिया थानेदार मुकेश कुमार राउत, एसआई महावीर पंडित, आनंद साह, उपेंद्र नाथ सिंह, पवन इन्दवार समेत मोतिया ओपी के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में सड़कों पर उतरे SDM कुमार रजत, अड्डेबाजों को दी लास्ट वार्निंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के सन्नाटे में सड़कों पर उतरे SDM कुमार रजत, अड्डेबाजों को दी लास्ट वार्निंग
Next Article मां छिन्नमस्तिका की नगरी से निकली तकनीक की सितारा, जानें श्रेया का कमाल

Related Posts

Headlines

मैदानों से शराब दुकानों तक, जहां दिखी अड्डेबाजी वहां SDM ने बोला धावा

June 2, 2026
Headlines

सड़कों पर दिख रहा ट्रैफिक एसपी का सख्त अंदाज, एक ही रोज काट डाले 3335 चालान

June 2, 2026
Headlines

‘गरीबों का निवाला रुकना नहीं चहिये’… राशन से दाल-भात केंद्र तक सीएम सख्त

June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मैदानों से शराब दुकानों तक, जहां दिखी अड्डेबाजी वहां SDM ने बोला धावा

June 2, 2026

सड़कों पर दिख रहा ट्रैफिक एसपी का सख्त अंदाज, एक ही रोज काट डाले 3335 चालान

June 2, 2026

‘गरीबों का निवाला रुकना नहीं चहिये’… राशन से दाल-भात केंद्र तक सीएम सख्त

June 2, 2026

JJM 2.0 का हुआ करार, सीएम हेमंत बोले- हर घर तक पानी पहुंचाने का संकल्प होगा पूरा

June 2, 2026

सीएम हेमंत का हेल्थ मिशन : एम्बुलेंस से अस्पताल तक हर व्यवस्था दुरुस्त करने का हुक्म

June 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.