Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 05:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 33 PCS अफसर बनेंगे IAS अधिकारी, 10 जून को दिल्ली में होगी DPC
उत्तर प्रदेश

33 PCS अफसर बनेंगे IAS अधिकारी, 10 जून को दिल्ली में होगी DPC

June 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IAS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow : उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी वाली खबर है। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए राज्य को IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति कोटे के तहत 33 पद आवंटित किए हैं। इसके बाद लंबे समय से IAS पदोन्नति का इंतजार कर रहे PCS अधिकारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस संबंध में 10 जून को नई दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें वर्ष 2010, 2011 और 2012 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पदों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार 2010 और 2011 बैच के अधिकांश पात्र अधिकारियों का आईएएस बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, कुछ पद खाली रहने की स्थिति में 2012 बैच के अधिकारियों को भी मौका मिल सकता है।

नियुक्ति विभाग ने शुरू की तैयारी

डीपीसी की तारीख तय होने के बाद राज्य के नियुक्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से संभावित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (एसीआर), सेवा अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। इन रिकॉर्ड के आधार पर ही डीपीसी में अधिकारियों की पात्रता और सेवा प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी संबंधित विभागों और जिलों से अधिकारियों का सेवा विवरण मंगाया गया है ताकि बैठक के दौरान किसी तरह की तकनीकी बाधा न आए।

auto

2010 और 2011 बैच के अधिकारियों का दावा मजबूत

IAS पदोन्नति के लिए इस बार 33 पद स्वीकृत किए गए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2010 बैच में पीसीएस सेवा के केवल आठ अधिकारी हैं, जबकि 2011 बैच में 21 अधिकारी कार्यरत हैं। दोनों बैचों को मिलाकर कुल 29 अधिकारी होते हैं। ऐसे में यदि सभी अधिकारी पात्रता की शर्तों पर खरे उतरते हैं तो इनके चयन की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। यही वजह है कि दोनों बैचों के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

चार पद बचने पर 2012 बैच को मिलेगा लाभ

2010 और 2011 बैच के अधिकारियों की संख्या 29 होने के कारण 33 पदों में से चार पद शेष बच जाते हैं। ऐसे में वर्ष 2012 बैच के अधिकारियों के नामों पर भी विचार किया जाएगा। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि 2012 बैच के कई अधिकारियों का सेवा रिकॉर्ड अच्छा रहा है। यदि उनके एसीआर और अन्य अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए तो उन्हें भी आईएएस कैडर में पदोन्नति मिल सकती है।

डीपीसी में सेवा रिकॉर्ड की होगी समीक्षा

दिल्ली में होने वाली डीपीसी बैठक में अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों, वरिष्ठता और अन्य पात्रता मानकों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। समिति की संस्तुति के बाद चयनित अधिकारियों की सूची केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत कर दिया जाएगा।

लंबे इंतजार के बाद खुला आईएएस का रास्ता

राज्य के पीसीएस अधिकारियों के लिए IAS पदोन्नति हमेशा से महत्वपूर्ण मानी जाती है। पिछले कुछ वर्षों से पदों की सीमित संख्या के कारण कई अधिकारियों को इंतजार करना पड़ रहा था। इस बार 33 पद मिलने से बड़ी संख्या में अधिकारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी बोले- युवाओं की ताकत से यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी कॉरिडोर लगभग तैयार, गांधी सेतु का कम होगा दबाव
Next Article यूपी बनेगा देश का डेटा सेंटर पावरहाउस, 2030 तक 2 गीगावाट नई क्षमता जोड़ने का लक्ष्य

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.