Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 04:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी कॉरिडोर लगभग तैयार, गांधी सेतु का कम होगा दबाव
Headlines

बिहार का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी कॉरिडोर लगभग तैयार, गांधी सेतु का कम होगा दबाव

June 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 98.1 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगले महीने यानी जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा पुल लोगों के लिए तैयार हो जाएगा। रविवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को बचा हुआ काम तय समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण कार्य

सचिव ने बताया कि पुल और पहुंच पथ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल फिनिशिंग से जुड़े काम किए जा रहे हैं। पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की स्ट्रेसिंग, सुरक्षा संबंधी इंतजाम और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से चल रहे हैं। विभाग का लक्ष्य है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक सभी शेष कार्य पूरे कर लिए जाएं।

auto

19.76 किलोमीटर लंबी है परियोजना

यह परियोजना पटना के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ती है। गंगा नदी पर बन रहे इस छह लेन ग्रीनफील्ड पुल की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है। परियोजना के तहत 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और लगभग 10 किलोमीटर लंबे पहुंच पथ का निर्माण किया जा रहा है। यह बिहार की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

पहले चरण का उद्घाटन हो चुका है

परियोजना के पहले चरण में कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक 4.57 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है। अब शेष हिस्से का काम पूरा होने के बाद लोग सीधे पटना के सबलपुर से बिदुपुर तक छह लेन सड़क के जरिए आसानी से आ-जा सकेंगे।

उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

पुल के पूरी तरह चालू होने के बाद पटना और उत्तर बिहार के बीच सड़क संपर्क में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अभी कई इलाकों के लोगों को राजधानी पहुंचने में लंबा समय लगता है, लेकिन नए पुल के शुरू होने से यात्रा आसान और तेज हो जाएगी। इससे वैशाली, समस्तीपुर, हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और कृषि उत्पादों की आवाजाही भी आसान होगी।

उद्योग और कारोबार को मिलेगा फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क मिलने से इस पूरे इलाके में उद्योग, व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।

गांधी सेतु पर घटेगा ट्रैफिक का दबाव

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के पूरी तरह शुरू होने के बाद गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। फिलहाल उत्तर बिहार जाने वाले अधिकांश वाहन गांधी सेतु का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें : कार्यकर्ताओं के दम पर बिहार में और मजबूत होगी भाजपा : संजय सरावगी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकार्यकर्ताओं के दम पर बिहार में और मजबूत होगी भाजपा : संजय सरावगी
Next Article 33 PCS अफसर बनेंगे IAS अधिकारी, 10 जून को दिल्ली में होगी DPC

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.