Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 07:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Headlines

बिहार में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

June 13, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पूर्णिया के रास्ते बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन लोगों को अभी भी भीषण गर्मी और उमस से पूरी राहत नहीं मिली है। राजधानी पटना समेत दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

कोसी, सीमांचल और मिथिला में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कोसी, सीमांचल, मिथिला और अंग प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर और मध्य बिहार के पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली में भी कुछ जगहों पर वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा और अरवल जैसे दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

auto

बिहार के कई जिलों में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को मॉनसून ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के शेष हिस्सों में आगे बढ़ते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इसके साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, मुंगेर और लखीसराय समेत कई जिलों में मॉनसूनी गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिहार के और भी हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

कटिहार और पूर्णिया में झमाझम बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान सीमांचल और कटिहार-पूर्णिया प्रमंडल में मॉनसून ने जोरदार असर दिखाया। सबसे ज्यादा 82.8 मिमी बारिश कटिहार के प्राणपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा बरारी में 82.2 मिमी और धमदाहा में 56.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आजमनगर में 54.6 मिमी, समेली में 51 मिमी, बरहरा कोठी में 48.7 मिमी, बनमनखी में 48.2 मिमी, पूर्णिया में 38.8 मिमी, कटिहार में 31.4 मिमी और किशनगंज में 28.6 मिमी बारिश हुई। कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

पटना वालों को अभी करना होगा इंतजार

राजधानी पटना में फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 17 जून के बीच अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 13 जून को सुबह आसमान साफ रहेगा, जबकि दोपहर और शाम में हल्के बादल छा सकते हैं। 14 जून को बारिश की संभावना है। इसके बाद 15 जून को फिर मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 16 और 17 जून को पटना में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो सकता है। इन दोनों दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बावजूद उमस से लोगों को पूरी राहत मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

जानिए कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • वाल्मीकिनगर – 25.0 डिग्री सेल्सियस
  • पटना – 28.5 डिग्री सेल्सियस
  • गया – 27.2 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरपुर – 27.6 डिग्री सेल्सियस
  • भागलपुर – 27.1 डिग्री सेल्सियस
  • पूर्णिया – 27.1 डिग्री सेल्सियस
  • मधुबनी – 26.5 डिग्री सेल्सियस
  • समस्तीपुर – 26.8 डिग्री सेल्सियस
  • फॉरबिसगंज – 26.4 डिग्री सेल्सियस
  • मोतिहारी – 26.4 डिग्री सेल्सियस
  • जीरादेई – 31.7 डिग्री सेल्सियस

अगले कुछ दिन अहम

मौसम विभाग का मानना है कि बिहार में मॉनसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। सीमांचल और कोसी क्षेत्र में इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में बारिश का दायरा बढ़ेगा, जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : बिहार को औद्योगिक हब बनाने की कवायद तेज, भूमि अधिग्रहण पर सीएम सख्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपराध समीक्षा में फेल हुए तीन थानेदार, एसपी ने थमाया शोकॉज नोटिस
Next Article पाकुड़ में बेटियों की रफ्तार का जलवा, अस्मिता साइकिलिंग लीग में दिखा दम

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026
Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.