Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक 17 जून को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
बिहार

सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक 17 जून को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

June 15, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कैबिनेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार सरकार ने 17 जून को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कैबिनेट विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह बैठक बुधवार को शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में होगी। माना जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। खासकर रोजगार, महिला कल्याण और विकास योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों की नजर टिकी हुई है।

महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त पर फैसला संभव

कैबिनेट बैठक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त को लेकर हो रही है। योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं को लंबे समय से दूसरी किस्त का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इससे संबंधित फाइल मुख्यमंत्री को भेजी जा चुकी है।इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में महिलाओं को राहत देने वाला फैसला ले सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही सामने आएगा।

auto

Samrat Choudhary

रोजगार और युवाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी नजर

राज्य में नौकरी और रोजगार से जुड़े कई प्रस्ताव लंबे समय से चर्चा में हैं। युवाओं को उम्मीद है कि सरकार कुछ नई घोषणाएं कर सकती है। पिछली बैठकों में भी रोजगार सृजन और आजीविका बढ़ाने पर जोर दिया गया था। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी युवाओं और रोजगार से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएं।

पिछली बैठक में 25 एजेंडों को मिली थी मंजूरी

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडों पर मंजूरी दी गई थी। उस बैठक में विकसित भारत, रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के तहत विकसित भारत की जी रामजी योजना को स्वीकृति दी गई थी। यह योजना 1 जुलाई से बिहार में लागू होने वाली है।इसके अलावा सरकार ने रैयती जमीन की मापी शुल्क को दोगुना करने का फैसला भी लिया था। इस निर्णय को लेकर विभिन्न वर्गों में चर्चा हुई थी।

पेंशन योजनाओं के लिए मिली थी बड़ी राशि

8 जून को हुई कैबिनेट बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया था। सरकार ने छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए 3662 करोड़ 97 लाख रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी थी।इस राशि से मई, जून और जुलाई महीने की पेंशन का भुगतान किया जाना है। मई महीने की पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में भेजी भी जा चुकी है। इससे लाखों पेंशनधारियों को राहत मिली है।

भ्रष्टाचार के मामले में हुई थी बड़ी कार्रवाई

पिछली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के एक मामले में भी कड़ा फैसला लिया गया था। तत्कालीन अवर निबंधन समस्तीपुर मनोरंजन को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी गई थी। सरकार ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तौर पर पेश किया था।

स्क्रैपिंग नीति को लेकर भी हुआ था फैसला

सरकार ने पुरानी गाड़ियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। 15 वर्ष से अधिक पुरानी सरकारी गाड़ियों के निबंधन या स्क्रैपिंग पर मोटर वाहन कानून के तहत किसी प्रकार की छूट नहीं देने का फैसला किया गया था।वहीं गैर सरकारी वाहनों के मामले में स्क्रैपिंग के बाद नए वाहन खरीदने पर मिलने वाली छूट को जारी रखने का निर्णय लिया गया था। इस फैसले का लाभ निजी वाहन मालिकों को मिलेगा।

कैबिनेट के फैसलों पर टिकी हैं लोगों की उम्मीदें

17 जून की बैठक को लेकर सरकारी महकमे से लेकर आम लोगों तक की नजरें टिकी हुई हैं। खासकर महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त, रोजगार से जुड़े प्रस्ताव और अन्य जनहित योजनाओं को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना होगा कि सरकार इस बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और जनता को क्या नई सौगात मिलती है।

इसे भी पढ़ें : SBI की मेगा भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपदा में बनेंगे मददगार, BFCL में कर्मचारियों को मिल रही जान बचाने की ट्रेनिंग
Next Article बच्चों को बड़ी राहत, राजधानी के तमाम स्कूल इस रोज तक बंद

Related Posts

Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.