Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चों को बड़ी राहत, राजधानी के तमाम स्कूल इस रोज तक बंद
बिहार

बच्चों को बड़ी राहत, राजधानी के तमाम स्कूल इस रोज तक बंद

June 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजधानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : बिहार में एक बार फिर गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है।जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जून तक रोक लगा दी है। यह आदेश जिले के सभी प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

डीएम ने जारी किया आदेश

पटना के जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 15 जून से 20 जून 2026 तक कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई स्कूल परिसर में नहीं होगी।हीं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भी समय सीमा तय की गई है। इन कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे के बाद संचालित नहीं की जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे अपने कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।

auto

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत कार्रवाई

जिला प्रशासन की ओर से जारी यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों को हीट वेव और अत्यधिक गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर बढ़ी चिंता

गर्मी की छुट्टियों के बाद राज्य के कई स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने लगी है। कुछ स्कूल सोमवार से खुल चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में स्कूल अगले सप्ताह से खुलने वाले हैं। ऐसे समय में बढ़ती गर्मी और उमस ने अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है।मानसून के आने का इंतजार जरूर है, लेकिन फिलहाल बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का भी कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

अस्पतालों में बढ़ रहे गर्मी से प्रभावित मरीज

पटना में पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। अस्पतालों में भी गर्मी और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों तथा पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।प्रशासन का मानना है कि स्कूलों के समय में बदलाव और छोटे बच्चों की कक्षाएं अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जरूरी है। अब सभी स्कूलों को निर्धारित अवधि तक संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ही शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करनी होंगी।

इसे भी पढ़ें : सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक 17 जून को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक 17 जून को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Next Article पाकुड़ डीसी ने की प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारी इधर से उधर

Related Posts

Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.