Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 04:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बांकीपुर उपचुनाव : 34.16% मतदान, ईवीएम में कैद 25 उम्मीदवारों की किस्मत
Headlines

बांकीपुर उपचुनाव : 34.16% मतदान, ईवीएम में कैद 25 उम्मीदवारों की किस्मत

July 30, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बांकीपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। पूरे दिन में कुल 34.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के साथ ही 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि बांकीपुर की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है। हालांकि मतदान के दौरान विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 19 और 20 समेत चार बूथों पर भाजपा और जन सुराज के समर्थकों के बीच हल्की झड़प की घटना भी सामने आई। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

पूरे दिन सुस्त रही वोटिंग

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह से मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदान प्रतिशत बढ़ता गया, लेकिन मतदाताओं में वैसा उत्साह नहीं दिखा जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अंतिम समय तक भी मतदान का आंकड़ा 35 प्रतिशत के करीब ही पहुंच सका।

auto

प्रमुख उम्मीदवारों पर टिकी हैं नजरें

इस उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन मुकाबले की सबसे ज्यादा चर्चा तीन उम्मीदवारों को लेकर रही। इनमें भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता प्रमुख हैं। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी संवेदनशील और सामान्य बूथों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रही।

वोट डालने के बाद नेताओं ने क्या कहा

ललन सिंह बोले- प्रशांत किशोर के लिए कोई गुंजाइश नहीं

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मतदान करने के लिए खास तौर पर दिल्ली से पटना पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव की तरह होता है और हर मतदाता को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मतदान करने के लिए दिल्ली से आए हैं और वोट डालने के बाद वापस लौट जाएंगे। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी उन्होंने बड़े-बड़े दावे किए थे और इस बार भी उनके लिए कोई संभावना नहीं दिख रही है। वे सिर्फ दावे करते रहते हैं।

नीरज सिन्हा बोले- जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा

भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने मतदान के बाद कहा कि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल है और बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मतदान करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें। उनका दावा था कि हर वर्ग का उन्हें समर्थन मिल रहा है। खासकर माताएं और बहनें उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर के बेटे हैं और जनता का स्नेह उनके साथ है।

रविशंकर प्रसाद ने जताया जीत का भरोसा

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपचुनाव में भाजपा की जीत शानदार होगी।

प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए आरोप

जन सुराज के संस्थापक और पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां भी जन सुराज समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं, वहां पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। उनका दावा था कि बुधवार शाम से लेकर मतदान के दिन तक 20 से ज्यादा समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि जनता का माहौल उनके पक्ष में है और भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

अशोक चौधरी बोले- बांकीपुर में राजग का कोई मुकाबला नहीं

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी पत्नी नीता चौधरी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि वे उस विचारधारा को मजबूत करने के लिए वोट दे रहे हैं, जिस पर उन्हें भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में राजग का कोई मुकाबला नहीं है।

पूरे दिन ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

समयमतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे4.61%
सुबह 11 बजे11.50%
दोपहर 1 बजे20.01%
दोपहर 3 बजे27.82%
शाम 5 बजे33.57%
अंतिम मतदान34.16%

अब 3 अगस्त को होगा फैसला

मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया गया है। अब सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर है। उसी दिन यह साफ हो जाएगा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा, जन सुराज, राजद या किसी अन्य उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने के बाद राजनीतिक दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला अब मतगणना के बाद ही सामने आएगा।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट ने बढ़ाया औद्योगिक विकास का कदम, 6 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का हुआ Mou

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट ने बढ़ाया औद्योगिक विकास का कदम, 6 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का हुआ Mou
Next Article पाकुड़ में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ‘अफसर’ गिरफ्तार

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.