Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा बेनकाब, बंगाल की दो लड़की समेत 6 धराये
Headlines

राजधानी में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा बेनकाब, बंगाल की दो लड़की समेत 6 धराये

June 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर जिस्मफरोशी का गंदा धंधा बेनकाब हुआ है। हरमू हाउसिंग कॉलोनी इलाके में स्थित शिवम पैलेस नामक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की दो युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में दबिश दी और मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया।

गुप्त सूचना के बाद की गई कार्रवाई

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि हरमू इलाके के एक होटल में गलत काम चल रहा है। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जब जानकारी सही पाई गई तो विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही होटल में अखलबली मच गई। कई लोग इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को घेरकर पकड़ लिया।

auto

होटल मैनेजर भी गिरफ्त में

पुलिस ने इस मामले में होटल के मैनेजर को भी कस्टडी में लिया है। उसके अलावा पश्चिम बंगाल की दो युवतियों और तीन कथित ग्राहकों को पकड़ा गया है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि होटल में यह गंदा धंधा कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। होटल के रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

बाहर से लाई गई थीं युवतियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें रांची कौन लेकर आया और उन्हें होटल तक पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका रही। संभावना जताई जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसी वजह से पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : गोल्ड जीत लौटी शिक्षा का मंत्री दीपिका ने बढ़ाया हौसला, बोलीं- अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा दम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमाबंदी अनलॉक कराने के नाम पर मांगी रिश्वत, निगरानी ने दबोचा
Next Article कृषि मेले में बोले सीएम हेमंत- सरकार आधी जिम्मेदारी निभाएगी, आधी किसान उठाएं

Related Posts

बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Headlines

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
Headlines

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.