Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाल बनेंगे घने, लंबे और मजबूत, बस खाने में शामिल करें ये 4 चीजें
अन्य खबरें

बाल बनेंगे घने, लंबे और मजबूत, बस खाने में शामिल करें ये 4 चीजें

June 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने, टूटने और पतले होने की समस्या आम होती जा रही है। लोग महंगे शैंपू, हेयर सीरम और तरह-तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार समस्या की असली वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बालों की अच्छी सेहत के लिए सही खानपान सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर डाइट में कुछ खास चीजों को नियमित रूप से शामिल किया जाए तो बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं और बालों का झड़ना भी कम हो सकता है।

पालक से पूरी होगी आयरन की जरूरत

पालक को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन A और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खासकर महिलाओं में बाल झड़ने की एक बड़ी वजह आयरन की कमी होती है। आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं।पालक में मौजूद विटामिन C शरीर को आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। इससे कोलेजन का निर्माण भी बढ़ता है, जो बालों की मजबूती के लिए जरूरी है। पालक को सलाद, सूप या हल्की सब्जी के रूप में खाने से फायदा मिल सकता है।

फैटी फिश बढ़ा सकती है बालों की ग्रोथ

सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं। ओमेगा-3 स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद करता है और बालों की जड़ों को पोषण देता है। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और उनमें प्राकृतिक चमक भी बनी रहती है।विशेषज्ञों के अनुसार इन मछलियों में मौजूद विटामिन D और B समूह के विटामिन बालों की घनत्व बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए मछली को डीप फ्राई करने के बजाय उबालकर या ग्रिल करके खाना चाहिए।

नट्स और बीज बनेंगे बालों के दोस्त

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और कद्दू के बीज छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इनमें बालों के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बादाम में पाया जाने वाला विटामिन E बालों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने का काम करता है। वहीं, कद्दू के बीजों में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। जिंक बालों के ऊतकों की मरम्मत और नई ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है। जिंक की कमी होने पर बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इन्हें रोजाना स्नैक के रूप में या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है।

शकरकंद से मिलेगा विटामिन A

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे शरीर विटामिन A में बदल देता है। यह विटामिन स्कैल्प में सीबम नामक प्राकृतिक तेल के उत्पादन को बढ़ावा देता है। यही तेल बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज रखता है और उन्हें रूखा होने से बचाता है। नियमित रूप से शकरकंद खाने से बालों की घनत्व बढ़ सकती है और उनकी ग्रोथ भी बेहतर हो सकती है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है जिसे डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

बालों की सेहत का सीधा संबंध खानपान से

विशेषज्ञों का मानना है कि बालों की समस्याएं सिर्फ बाहरी नहीं होतीं, बल्कि यह शरीर की अंदरूनी स्थिति को भी दर्शाती हैं। प्रोटीन, आयरन, विटामिन और हेल्दी फैट से भरपूर संतुलित आहार लेने से बालों की गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है।अगर इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से आहार का हिस्सा बनाया जाए तो 3 से 6 महीने के भीतर सकारात्मक बदलाव नजर आ सकते हैं। स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए महंगे उत्पादों से ज्यादा जरूरी है सही और संतुलित खानपान।

इसे भी पढ़ें : नाथवानी की जीत पर डॉ प्रदीप वर्मा बोले- यह है झारखंड के विकास की जीत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक कॉल और तुरंत मदद, 56 लाख लोगों की जिंदगी में भरोसा बना डायल-112
Next Article ‘बंधुआ विवाह’ सीजन-2 : पाकुड़ से निकली कहानी समाज को दिखाएगी आईना

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026
बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.