Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 07:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छपरा से दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, सीएम सम्राट बोले, आज का दिन…
Headlines

छपरा से दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, सीएम सम्राट बोले, आज का दिन…

June 19, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chhapra : छपरा और आसपास के लाखों लोगों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने छपरा से दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही मऊ से दिल्ली और दोहरीघाट से बनारस सिटी तक नई रेल सेवाओं की भी शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर खुशी जताई।

सीएम सम्राट चौधरी बोले- अब दिल्ली की दूरी और आसान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि छपरा और पूरे सारण क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। नई रेल सेवाओं से बिहार और पूर्वांचल के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। अब दिल्ली तक सफर पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक हो रही है। रेलवे सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि विकास की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है।

auto

बिहार में रेलवे पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नई रेल लाइनों का निर्माण, ट्रैक का विस्तार, विद्युतीकरण, स्टेशन आधुनिकीकरण और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े काम तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा के उत्तरी हिस्से में बक्सर से किशनगंज तक रेलवे नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। वहीं छपरा से कटिहार तक अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने का काम भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

छपरा और सोनपुर में बनेगी नई टाउनशिप

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। सारण जिले के छपरा और सोनपुर में आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा जिले में दो हवाई अड्डों के विकास की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ड्राई पोर्ट विकसित करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। अगर छपरा में ड्राई पोर्ट बनता है तो इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

‘सहयोग’ पहल से लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की ‘सहयोग’ पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक आधारित व्यवस्था है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का तय समय में समाधान किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को बेहतर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

रेल मंत्री बोले- 40 दिन का वादा 39वें दिन पूरा किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छपरा की जनता से नई ट्रेन शुरू करने का वादा किया गया था और 40 दिनों की तय समय सीमा से पहले ही 39वें दिन यह वादा पूरा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है, उसे समय पर पूरा भी करती है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि छपरा की धरती लोकतंत्र और स्वतंत्रता की रक्षा की प्रेरणा देती है।

बिहार का रेलवे बजट 10 गुना बढ़ा

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के रेलवे बजट में बड़ा इजाफा हुआ है। पहले जहां राज्य को करीब 1,000 करोड़ रुपये मिलते थे, वहीं अब यह राशि बढ़कर लगभग 10,000 करोड़ रुपये हो गई है। इसी वजह से नई रेल लाइन, तीसरी और चौथी लाइन, रोड ओवर ब्रिज और स्टेशन पुनर्विकास जैसे बड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

98 स्टेशन हो रहे आधुनिक, 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार के 98 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। राज्य में 11 अमृत भारत एक्सप्रेस और 14 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को पहले से बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं।

हाई स्पीड रेल और बुलेट ट्रेन पर भी काम

रेल मंत्री ने कहा कि दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी को जोड़ने वाले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की दिशा में काम चल रहा है। भविष्य में बुलेट ट्रेन परियोजनाओं का लाभ बिहार को भी मिलेगा और राज्य देश के आधुनिक रेल नेटवर्क का अहम हिस्सा बनेगा।

अगले कुछ वर्षों में 200 नई ट्रेनें चलाने की तैयारी

रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में बिहार में करीब 2,034 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले पांच से आठ वर्षों में रेलवे क्षमता बढ़ने के बाद बिहार से करीब 200 नई ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा।

बिहार में बने इंजन दुनिया भर में पहुंच रहे

अश्विनी वैष्णव ने मढ़ौरा रेल इंजन कारखाने का जिक्र करते हुए कहा कि यहां बने आधुनिक लोकोमोटिव अब दुनिया के कई देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में तैयार इंजन अपनी गुणवत्ता के दम पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहे हैं और इससे राज्य का गौरव भी बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नई रेल सेवा शुरू होने से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : ATS के पहरे में दो IAS अधिकारियों के ठिकानों पर SVU की रेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलद्दाख घूमने का सपना होगा पूरा, बिहार सरकार देगी 20 हजार रुपये तक की मदद
Next Article बिहार बनेगा स्टार्टअप हब! सम्राट चौधरी ने किया बिहार टेक पोर्टल का बड़ा ऐलान

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026
Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.