Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 09:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शादी में बजने थे बैंड, लेकिन घर पहुंचीं सिर्फ ला’शें
Headlines

शादी में बजने थे बैंड, लेकिन घर पहुंचीं सिर्फ ला’शें

June 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : झारखंड के रामगढ़ जिले में बीती देर रात एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने कई परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

बिहार में कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी टीम

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में बैंड-ताशा पार्टी के आठ सदस्य सवार थे। सभी रामगढ़ से मारंगमरचा पहुंचे थे। वहां से उन्हें बलसगरा जाकर अपने कुछ अन्य साथियों को साथ लेना था। इसके बाद पूरी टीम बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने वाली थी। लेकिन रास्ते में ही यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी दौरान पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सड़क पर बिखर गए बैंड-बाजे, गाड़ी में फंस गए लोग

हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद दर्दनाक था। पिकअप के अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए थे। सड़क पर बैंड, ड्रम, ताशा और अन्य सामान दूर-दूर तक बिखरा पड़ा था। आसपास के लोगों ने किसी तरह वाहन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की।

चश्मदीद ने बताया, पानी मांग रहे थे घायल

हादसे को सबसे पहले स्थानीय निवासी तबरेज आलम ने देखा। वह मुहर्रम का जुलूस देखकर अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। पीछे मुड़कर देखा तो ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी थी। तबरेज के अनुसार, जब वह मौके पर पहुंचे तो कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। कुछ लोग लहूलुहान हालत में पानी मांग रहे थे। वाहन के अंदर लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे और बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। रजरप्पा थाना पुलिस और आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर एक-एक कर सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला और रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया।

तीन मृतकों की हुई पहचान

अब तक सात मृतकों में से तीन की पहचान हो चुकी है।

  • अनोद कुमार (31), निवासी मारंगमरचा, रजरप्पा
  • हेमंत कुमार महतो (25), निवासी बलसगरा, हजारीबाग
  • पप्पू करमाली (18), निवासी मारंगमरचा, रजरप्पा

बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

ट्रक चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें सात लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कुछ देर तक शव उठाने का भी विरोध किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने लोगों को समझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और यातायात सामान्य कराने की कोशिश की जा रही है।

एक पल में उजड़ गई कई परिवारों की दुनिया

जो लोग कुछ घंटों बाद अपने बैंड-बाजे के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। सड़क पर बिखरे बैंड, टूटे ड्रम और क्षतिग्रस्त पिकअप इस दर्दनाक हादसे की कहानी खुद बयां कर रहे थे। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें : यूपी नंबर की कार को खंगालते ही चौंकी रांची पुलिस… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 26 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article छोटे हाथों में वोट की ताकत, ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने सीखा लोकतंत्र का असली मतलब

Related Posts

झारखंड

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.